{"_id":"6aa5aa0fcc9abfddf301ae90","slug":"angered-by-power-outages-people-reached-the-satti-substation-and-created-a-ruckus-kanpur-news-c-12-knp1074-1648331-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई ट्रॉप आई जांच, हृदय रोगियों को सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई ट्रॉप आई जांच, हृदय रोगियों को सहूलियत
Sun, 13 Sep 2026 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय अकबरपुर में अब हार्ट अटैक की जांच के लिए ट्रॉप आई (ट्रोपोनिन-आई) जांच की सुविधा शुरू कर दी गई है। जिले में अभी तक यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में हृदय संबंधी गंभीर मरीजों को जांच के लिए कानपुर के हृदय रोग संस्थान पर निर्भर रहना पड़ता था। नई सुविधा शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अंबरीश कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रॉप आई जांच के माध्यम से मरीज के खून में ट्रोपोनिन-आई प्रोटीन की मात्रा की जांच की जाती है। हृदय की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचने पर इसका स्तर बढ़ जाता है। ऐसे में सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी और अन्य लक्षणों के साथ अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में हार्ट अटैक की स्थिति का पता लगाने में यह जांच चिकित्सकों के लिए मददगार होगी। इमरजेंसी में आने वाले संदिग्ध हृदय रोगियों की समय पर जांच कर उपचार शुरू करने में सुविधा होगी। पहले जांच की सुविधा नहीं होने से कई मरीजों को बाहर रेफर करना पड़ता था।
अब मेडिकल कॉलेज में ही जांच होने से उपचार में देरी कम होगी और गंभीर मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। हृदय रोग से जुड़ी अन्य आधुनिक जांचों की सुविधा भी शुरू करवाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन की सुविधा 24 घंटे संचालित की जाएगी। 24 घंटे जांच की सुविधा शुरू होने से सड़क हादसों में घायल मरीजों, गंभीर रोगियों और रात के समय अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी। जांच रिपोर्ट समय से मिलने पर चिकित्सकों को उपचार संबंधी निर्णय लेने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
वहीं, अस्पताल में एमआरआई जांच की सुविधा शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। इसके लिए जरूरी ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। अब अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर सुविधा शुरू करने की तैयारी की है। एमआरआई की सुविधा शुरू होने के बाद मरीजों को जांच के लिए कानपुर समेत दूसरे शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।