{"_id":"350f746e4262c96acd9c7a5c79914ddb","slug":"and-60-per-cent-marks-near-ames-inter-necessary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्सः इंटर पास और 60 फीसदी मार्क्स जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्सः इंटर पास और 60 फीसदी मार्क्स जरूरी
संतोष सिंह/कानपुर
Updated Sat, 09 Jan 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरमीडिएट पास स्टूडेंट ही ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) के एमबीबीएस कोर्स का एंट्रेंस टेस्ट दे सकेंगे। साथ ही 60 फीसदी मार्क्स जरूरी है। सत्र 2015-16 में एडमिशन लेकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंटों को यह सुविधा नहीं मिलेगी, इससे पहले इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहे स्टूडेंट भी टेस्ट देते थे।
विज्ञापन
31 दिसंबर 2015 तक 17 साल की उम्र पूरी करने वाले स्टूडेंट ही एम्स में एडमिशन का आवेदन कर सकेंगे। 2 जनवरी 1996 के पहले पैदा होने वाले अभ्यर्थियों को फार्म भरने का मौका भी नहीं मिलेगा। एम्स ने एमबीबीएस में एडमिशन की टेस्ट की डेट शुक्रवार को फाइनल कर दी। इसका ब्योरा वेबसाइट www.aiims.ac.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
जारी शेड्यूल के अनुसार एमबीबीएस कोर्स के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया मार्च से अप्रैल तक होगी। इसके बाद फार्मों की स्क्रीनिंग होगी। मई में एडमिट कार्ड डाउनलोड हो सकेंगे।
विज्ञापन
कैटः एसएमएस से भेजा गया पहली बार रिजल्ट
कानपुर। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) में एडमिशन के लिए हुए कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2016-17 का रिजल्ट शुक्रवार देरशाम घोषित कर दिया गया। कैट की मेरिट लिस्ट में आईआईटी और एचबीटीआई के स्टूडेंटों का दबदबा है। पहली बार परिक्षार्थियों को एसएमएस से रिजल्ट की जानकारी दी गई।
आईआईटी के बीटेक-एमटेक डूअल डिग्री प्रोग्राम के स्टूडेंट अनुराग कुमार लोहिया (एयरोस्पेस) और पार्थ वासवानी (केमिकल) को 99.94 परसेंटाइल मार्क्स मिले हैं। इन सबको एमबीए में एडमिशन मिलना है। कॅरियर लांचर इंस्टीट्यूट से तैयारी करने वाले 25 स्टूडेंटों का सेलेक्शन हुआ है। निदेशक नीरज प्रसाद ने बताया कि कैट का रिजल्ट शानदार है।
हालांकि सही आंकड़ा शनिवार को आएगा। साक्षी गुप्ता, दीपतांशु सिंह और यश अग्रवाल का भी कैट में सेलेक्शन हुआ है।
कैट में आने पर लाखों की नौकरी छोड़ी
कानपुर। इंजीनियरिंग के बाद मैनेजमेंट की पढ़ाई का विकल्प चुनने वाले आईआईटी और एचबीटीआई के स्टूडेंटों ने कैंपस से लाखों रुपये का सालाना वेतन पैकेज छोड़ने और जॉब न करने का फैसला किया है।
इन सबका कहना है कि नौकरी के पीछे भागेंगे नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनने की कोशिश करेंगे। मेक इंडिया को मजबूत करेंगे। इंजीनियरिंग की डिग्री ले ली है। अब आईआईएम से प्रबंधन का गुर सीखेंगे, फिर उद्यमिता अपनाकर रोजगार विकसित करेंगे। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा।
आईआईटी से एयरो स्पेस इंजीनियरिंग की बीटेक-एमटेक डुवल डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई इसी साल पूरी करके आईआईएम के कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) में 99.94 परसेंटाइल मार्क्स लाने वाले अनुराग कुमार लोहिया का कैंपस सेलेक्शन हो चुका है।
सिटी बैंक का जॉब ऑफर है। साथ ही लाखों रुपये का पैकेज मिला है। अब कैट में सेलेक्शन के बाद अनुराग ने जॉब और वेतन पैकेज छोड़ने का फैसला किया है।
अनुराग का कहना है कि आईआईएम बंगलूरू या फिर अहमदाबाद से एमबीए करने का इरादा है। आईआईटी से बीटेक, एमटेक करके नौकरी के पीछे भागने का कोई फायदा नहीं है। आगे अपना बिजनेस करेंगे और युवाओं को रोजगार देंगे। 99.50 परसेंटाइल मार्क्स पाने वाले एयरो स्पेस इंजीनियरिंग के उत्सव का भी यही मानना है।
आईआईटी से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक-एमटेक डुवल डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई पूरी करके कैंपस सेलेक्शन पाने वाले पार्थ वासवानी ने भी एमबीए में एडमिशन का फैसला लिया है। कहा है कि आईआईएम अहमदाबाद और बंगलूरू में एडमिशन का बाद जॉब और वेतन पैकेज का ऑफर छोड़ देंगे। पार्थ अच्छा और सफल उद्यमी बनना चाहते हैं।
उनका कहना है कि आईआईटी और आईआईएम में देश का बेस्ट ब्रेन जाता है। ऐसे लोगों को नौकरी के पीछे नहीं भागना चाहिए। ऐसी व्यवस्था बनाएं कि नौकरी आपके पीछे भागे।
आप रोजगार मांगने के बजाय रोजगार देने वाला बनें। इसी इरादे के साथ एमबीए करने जा रहे हैं। कैट में सेलेक्शन के बाद नौकरी और वेतन पैकेज का मोह खत्म हो गया है।
इकलौती जाह्नवी का कमाल
बिजनेस मैन पंकज सूतवाला और मां अर्चना की इकलौती बेटी जाह्नवी को सेलेक्शन भी कैट में हुआ है। देहरादून के वेलहम स्कूल से हाईस्कूल करने के बाद जाह्नवी ने कानपुर के मैथाडिस्ट स्कूल में एडमिशन लिया।
11वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद सीए की तैयारी की और अब कैट में 99.25 परसेंटाइल मार्क्स हासिल करके शहर का नाम रोशन किया। जाह्नवी नवशील अपार्टमेंट कैंट में रहती हैं। बोलीं, बिजनेस में जाना है। पापा पंकज प्रेरणास्रोत रहे हैं। जाह्नवी आईआईएम बंगलूरू से एमबीए करना चाहती हैं।
इन स्टूडेंटों का भी सेलेक्शन
नाम परसेंटाइल
ईशान 99.83
स्वप्निल जैन 99.80
पुष्पजीत सिंह 99.71
निखिल सिंह चौहान 99.53
उत्सव तनेजा 99.50
देवेंद्र स्वामी 99.30
दीप गोयल 99.30
अभिषेक सिंह शेखावत 99.30
जाह्नवी सूतवाला 99.25
अंकित समंत्रा 98.30