फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anarchists damaged Ambedkar statue in Mahoba, fury of angry people, case filed against unknown

Mahoba News: अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, आक्रोशित लोगों का हंगामा, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 26 May 2022 05:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 26 May 2022 05:35 PM IST
सार

कस्बा पनवाड़ी में अराजकतत्वों के द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को बुधवार रात क्षतिग्रस्त कर दिया। गुरुवार की सुबह लोगों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त देखा और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
Anarchists damaged Ambedkar statue in Mahoba, fury of angry people, case filed against unknown
घटनास्थल पर जानकारी लेती पुलिस और क्षतिग्रस्त आंबेडकर प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में कस्बा पनवाड़ी के राठ रोड स्थित नेहरू मार्ग मेला मैदान में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा बुधवार की रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। इससे लोगों में गुस्सा है। गुरुवार की सुबह बसपा कार्यकर्ता और अनुयायियों ने विरोध जताते हुए सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मिले सबूतों के आधार पर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

नेहरू मार्ग मेला मैदान के समीप स्थापित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को लोगों ने क्षतिग्रस्त देखा तो कड़ी नाराजगी जताई। बसपा जिलाध्यक्ष गंगादीन, जगदीश अहिरवार, हरी सिंह, रामस्वरूप, पप्पू, रमेश अहिरवार मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर गांव सहित आसपास के लोग मौके पर जा पहुंचे। इस दौरान लोगों का कहना था कि प्रतिमा को जिस व्यक्ति ने तोड़ा है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि लोहे के रॉड या अन्य वजनी वस्तु से प्रतिमा क्षतिग्रस्त की गई है। सीओ कुलपहाड़ उमेश चंद्र, थानाध्यक्ष शिवआसरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जल्द खुलासे का भरोसा दिया। बसपा जिलाध्यक्ष ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शीघ्र गिरफ्तार किए जाने और दूसरी प्रतिमा लगवाने की मांग की। पुलिस ने आरोपी गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed