फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anandeshwar Temple: Baba's Shivling should be protected, coins and keys should not wear out

आनंदेश्वर मंदिर: बाबा के शिवलिंग की हो सुरक्षा, सिक्का-चाभी न घिसें, भक्तों ने भी जताई चिंता

Sat, 17 May 2025 01:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 17 May 2025 01:27 PM IST
सार

Kanpur News: बाबा आनंदेश्वर के शिवलिंग की लंबाई 12 एमएम कम हो गई है। अर्घा पर मढ़े सोने की परत ऊपर हो गई है जबकि शिवलिंग नीचे है। मंदिर के भक्तों ने भी शिवलिंग का आकार घटने पर चिंता  जताई।

विज्ञापन
Anandeshwar Temple: Baba's Shivling should be protected, coins and keys should not wear out
बाबा आनंदेश्वर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर मंदिर के शिवलिंग की सुरक्षा के लिए अब श्रद्धालु भी सजग हुए हैं। उनका कहना है कि मंदिर में केमिकल युक्त सामग्री, सिक्के या चाभी नहीं घिसना चाहिए। इसके लिए लोगों का जागरूक होना जरूरी है। गंगा किनारे स्थित बाबा आनंदेश्वर मंदिर में हर दिन करीब 50 हजार श्रद्धालु आते हैं। सावन माह और महाशिवरात्रि पर यह संख्या लाखों में होती है। अधिकतर भक्त शिवलिंग (शिवलिंग) को काफी देर तक रगड़ते और धार से पानी डालते हैं। कुछ लोग तो सिक्के या तिजोरी, कार की चाभी और माला भी इस पर घिसते हैं। इससे शिवलिंग का आकार घट रहा है। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में इससे संबंधित खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन


भक्त-भगवान के बीच न हो व्यवधान
जूना अखाड़ा के मीडिया प्रभारी आशुतोष कुमार अंश ने बताया कि भक्त और भगवान के बीच कोई व्यवधान नहीं आना चाहिए। जूना अखाड़ा का मानना है कि भक्तों को बाबा के दर्शन सुगम तरीके से होने चाहिए। शिवलिंग का आकार कम होने से बचाने के लिए जूना अखाड़ा के संरक्षक हरि गिरि महाराज से वार्ता की जाएगी। भक्तों और मंदिर प्रशासन मिलकर शिवलिंग को सुरक्षित करने के लिए सावधानी बरतते हुए पूजा की जाएगी।
विज्ञापन

यह एक गंभीर मामला
10 साल से मंदिर आ रहे हैं। यह एक गंभीर मामला है। भक्तों को ध्यान रखना होगा कि बाबा के शिवलिंग को नुकसान न पहुंचे। - गोलू पांडे, साकेतनगर

केमिकल युक्त सामग्री पर प्रतिबंध लगे
सात साल से नियमित दर्शन करने आ रहे हैं। केमिकल युक्त सामग्री पर प्रतिबंध लगे। ध्यान देना होगा कि शिवलिंग को हानि न पहुंचे। - अनिल कुमार साहू, वन विभाग कर्मी

चिंताजनक है मामला
वर्ष 1996 से लगातार हर दिन बाबा आनंदेश्वर के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। शिवलिंग का लगातार कम होना एक चिंता का विषय है। - सुशील कुमार सचान, बर्रा
 

जूना अखाड़ा की देखरेख में व्यवस्थाएं सराहनीय
बाबा आनंदेश्वर धाम की व्यवस्था जूना अखाड़े के आने से काफी बेहतर हुई है। लोगों को मंदिर प्रबंधन के निर्देशों का पालन करना चाहिए। - अनुष्का अग्निहोत्री, सहायक चार्टर्ड अकाउंटेंट

सिक्का, चाभी न घिसें
करीब 20 साल से हर दिन बाबा के दरबार जा रहे हैं। जब खबर पढ़ी तो चिंता होने लगी। भक्तों को सिक्का या चाभी नहीं घिसनी चाहिए। - राम जसलानी, रतनलालनगर

कोई व्यवस्था बननी चाहिए
करीब 15 साल से हर सोमवार और पूरे सावन मंदिर जाते हैं। शिविलिंग बचाने के लिए मंदिर प्रबंधन को कोई व्यवस्था करनी चाहिए। - ललित श्यामदासानी, पांडुनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed