{"_id":"6a458492c8ff47f25600dc06","slug":"anandeshwar-eleven-wins-under-12-cricket-tournament-title-kanpur-news-c-362-1-ka11003-150895-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आनंदेश्वर इलेवन ने जीता अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आनंदेश्वर इलेवन ने जीता अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
विज्ञापन
कानपुर। खांडेकर क्रिकेट अकादमी के सहयोग से आयोजित प्रथम एसकेएमके अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब आनंदेश्वर इलेवन ने जीत लिया है। बुधवार को वीएसएसडी कॉलेज मैदान पर खेले गए फाइनल में रचित इलेवन को छह विकेट से हराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए रचित इलेवन की टीम 14.4 ओवर में 90 रन पर सिमट गई। राघव शर्मा ने सर्वाधिक 41 रन का योगदान दिया। विराट माहेश्वरी ने तीन विकेट झटके, जबकि आयु, सिद्धांत और प्रतीक ने एक-एक विकेट हासिल किया। 91 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आनंदेश्वर इलेवन ने 14 ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल की। विराट माहेश्वरी ने शानदार 42 रन बनाए, जबकि आलम ने नाबाद 21 रन की पारी खेली। काव्यांश पटेल ने दो और कार्तिक मिश्रा ने एक विकेट झटका।
प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए विराट माहेश्वरी को प्लेयर ऑफ द मैच और श्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया, जबकि सिद्धांत बाजपेई ने श्रेष्ठ गेंदबाज और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार अपने नाम किया। मुख्य अतिथि पूर्व क्रिकेटर गोपाल शर्मा और उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक ने विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। सुरेश शर्मा, दिनेश कटियार, राजेश सिंह (स्कोरर), अंपायर इंद्रभूषण साहू, सुनील निषाद और अन्य मौजूद रहे।