फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   An unknown person was reported when he was seen taking bribe in the video, an explanation was sought from the Tehsildar.

Kanpur News: वीडियो में दिखा रिश्वत लेते दिखने पर अज्ञात में रिपोर्ट, तहसीलदार से स्पष्टीकरण

Wed, 12 Nov 2025 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
An unknown person was reported when he was seen taking bribe in the video, an explanation was sought from the Tehsildar.
कानपुर। तहसीलदार की कोर्ट में अजय शुक्ला नामक व्यक्ति का खुलेआम पैसे लेने का वीडियो वायरल होने के बाद भी रिपोर्ट अज्ञात में दर्ज कराने वाले तहसीलदार न्यायिक कैलाश यादव पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। एसडीएम सदर अनुभव सिंह ने उनसे लिखित स्पष्टीकरण तलब किया है। सही जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले तहसीलदार न्यायिक सदर की कोर्ट में कारीगर अजय शुक्ला का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह एक व्यक्ति से खुलेआम पैसे लेकर जेब में रखते हुए नजर आया था। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने संज्ञान लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। तहसीलदार न्यायिक ने आरोपी का नाम छिपाकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर कुछ अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से शिकायत की तो उन्होंने नाराजगी जताई जिसपर जिलाधिकारी ने तुंरत न्यायिक तहसीलदार कैलाश यादव को हटाकर घाटमपुर तहसील भेज दिया। एसडीएम सदर अनुभव सिंह ने बताया कि अजय शुक्ला कई वर्षों से कोर्ट में फाइलों के रखरखाव का काम करता था। इसके बाद भी अज्ञात बताना सही नहीं इसपर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed