Jalaun: वृद्ध ने तालाब में कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- बीमारी से आ चुका हूं तंग, जांच में जुटी पुलिस
Jalaun News: कोतवाली क्षेत्र में बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने तालाब में कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौन जिले में मुरलीमनोहर तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध ने घर में सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें बीमारी से तंग आकर खुदकुशी करने की बात लिखी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी महेशचंद्र साहू (64) सोमवार की रात खाना खाकर सो गए थे। मंगलवार की सुबह जब उनकी पत्नी लक्ष्मी जागी, तो उन्हें पति नहीं दिखे। इसके बाद उनकी तलाश शुरू हुई, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
घर पर रखा मिला सुसाइड नोट
इसी दौरान घर में उनका रखा सुसाइड नोट परिजनों को मिला। परिजनों के अनुसार सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा था कि वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वह बीमारी से तंग आ चुके हैं। इसलिए अन्य कोई उपाय न देख वह वह मुरलीमनोहर तालाब पर आत्महत्या करने जा रहे हैं।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ शैलेंद्र बाजपेई, कोतवाल अजीत सिंह मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।