फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   An elderly woman lit a match to check for a leaking cylinder, burned to death

Kanpur News: लीकेज सिलिंडर चेक करने के लिए जलाई माचिस, वृद्धा जली, मौत

Tue, 09 Dec 2025 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
An elderly woman lit a match to check for a leaking cylinder, burned to death
कानपुर। जूही में दो दिन पूर्व कमरे में आराम कर रही वृद्धा ने गैस की गंध आने पर लीकेज चेक करने क लिए माचिस की तीली जला दी। इससे कमरे में धमाके के साथ आग गई। हादसे में बृजरानी (61) गंभीर रूप से झुसल गईं। सोमवार को उनकी उर्सला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


बृजरानी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फार्म भरने के लिए दो दिन पहले लुधियाना से आई थीं। वह लुधियाना में वेल्डिंग का काम करने वाले बेटे रमेश और बहू मंजू के साथ रहती थीं। दो दिन पहले बृजरानी एसआईआर फार्म भरने के लिए जूही खुर्द स्थित घर लौटी थीं। रविवार शाम वह घर में आराम कर रही थीं। गैस लीक होने की गंध आई। गैस की पुष्टि करने के लिए उन्होंने माचिस जलाई तभी हादसा हो गया। आग इतनी भीषण थी कि धमाके से घर का दरवाजा तक टूट गया।
विज्ञापन


सड़क से गुजर रही पड़ोसी जयप्रकाश की पत्नी भी आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गईं। क्षेत्रीय की सूचना पर पहुंची जूही पुलिस ने झुलसी अवस्था में बृजरानी को उर्सला में भर्ती कराया। वहीं, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। सोमवार को बृजरानी की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर सोमवार को लुधियाना से बेटा रमेश, परिवार के साथ आया। जूही थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि सिलिंडर की रबड़ से गैस लीक होने के बाद आग लगने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed