{"_id":"65410a92a30a20b2710af026","slug":"amitabh-thakur-is-preparing-to-contest-lok-sabha-elections-from-unnao-two-types-of-policies-are-being-adopte-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: उन्नाव से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं अमिताभ ठाकुर, बोले- अपनाई जा रही है दो तरह की नीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: उन्नाव से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं अमिताभ ठाकुर, बोले- अपनाई जा रही है दो तरह की नीति
Tue, 31 Oct 2023 07:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 31 Oct 2023 07:40 PM IST
सार
Unnao News: अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उन्नाव जिले को लेकर जो तथ्य हमारे पास हैं। उन्हें देखते हुए मेरी पार्टी के लोग चाह रहे हैं कि मैं उन्नाव से लोकसभा का चुनाव लड़ूं और मैं इस पर विचार भी कर रहा हूं।
विज्ञापन
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर उन्नाव लोकसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की इच्छा पर वह यहां से चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं। कानपुर से लखनऊ जाते समय गदनखेड़ा बाईपास चौराहे के पास मोटर मार्केट में एक कार्यकर्ता के यहां कुछ देर रुकने के दौरान अमिताभ ठाकुर ने मीडिया से बातचीत की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस समय दो तरह की नीति अपनाई जा रही है। एक सत्ता पक्ष और दूसरी विपक्ष के लिए। सत्ता के सांसद, विधायक कुछ भी गलत कार्य करें, कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। वह पूरी तरह क्षम्य है। विपक्ष के नेता पर एफआईआर, रासुका और बुलडोजर चलाया जा रहा है। पुलिस का जो दुरुपयोग मौजूदा सरकार ने किया है। वह आज तक किसी सरकार ने नहीं किया है।
विज्ञापन
जांच एजेंसियां भी सरकार में बैठे लोगों को खुश करने के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्नाव जिले को लेकर जो तथ्य हमारे पास हैं। उन्हें देखते हुए मेरी पार्टी के लोग चाह रहे हैं कि मैं उन्नाव से लोकसभा का चुनाव लड़ूं और मैं इस पर विचार भी कर रहा हूं। चुनाव में मेरे दो मुद्दे होंगे एक सत्ता के संरक्षण में किया जा रहा अवैध खनन और दूसरा सरकारी भूमि पर कब्जा। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष हेमंत सिंह सेंगर सहित अन्य लोग विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन