{"_id":"61c8bb800fadcd276126ebf8","slug":"amit-shah-said-prime-minister-s-rally-should-be-historic","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अमित शाह बोले- प्रधानमंत्री की रैली ऐतिहासिक होनी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अमित शाह बोले- प्रधानमंत्री की रैली ऐतिहासिक होनी चाहिए
Mon, 27 Dec 2021 12:29 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह, गृह मंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 दिसंबर को आगमन से दो दिन पहले रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शहर पहुंचे। वे जालौन में भाजपा की रैली को संबोधित करने के बाद दिल्ली जाते समय कुछ देर के लिए चकेरी हवाई अड्डे पर रुके।
स्थानीय भाजपा नेताओं से प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियों के विषय में भी जानकारी ली। कहा कि रैली ऐतिहासिक होनी चाहिए। इस दौरान भाजपा के जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। गृहमंत्री ने सभी का अभिवादन लिया और यहां के चुनावी माहौल के विषय में भी पूछा।
अमित शाह ने सभी को पार्टी के दिशा-निर्देश के अनुसार काम में जुटे रहने को कहा। शाह का स्वागत करने वालों में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, महापौर प्रमिला पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई, जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, डॉ. वीना आर्या पटेल, विधायक महेश त्रिवेदी, सुरेंद्र मैथानी, अभिजीत सिंह सांगा, उपेंद्र पासवान शामिल रहे।