{"_id":"5cc69f27bdec2207186a4606","slug":"amit-shah-in-chitrakoot-public-meeting-for-lok-sabha-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के चाणक्य अमित शाह ने कश्मीर मुद्दे पर किया ये बड़ा वादा, विपक्ष पर खूब गरजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के चाणक्य अमित शाह ने कश्मीर मुद्दे पर किया ये बड़ा वादा, विपक्ष पर खूब गरजे
Mon, 29 Apr 2019 01:52 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के चित्रकूट में सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जनसभा करने पहुंचे। अमित शाह यहां भाजपा प्रत्याशी आरके पटेल के समर्थन में पहुंचे। सभा में भाजपाइयों में खासा उत्साह देखने को मिला। तेज धूप के बावजूद हजारों समर्थक जनसभा स्थल पर मौजूद हैं। अमित शाह की जनसभा बेड़ी पुलिया के पास आयोजित की गई।
अमित शाह ने यहां कांग्रेस व गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। बुआ भतीजे को लुटेरा बताया। कहा कि बुआ भतीजे ने हमेशा से गरीबों को ठगने का काम किया है। इसके बाद मोदी जी 2014 में प्रधानमंत्री बने और गरीबों के लिए बहुत काम किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यकाल में शुरू की गईं योजनाओं को गिनाया।

अमित शाह बोले कि मोदी जी के नेतृत्व में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और देश विकास के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ेगा। कहा कि 2022 तक पूरे देश में बिजली, पानी, गैस सिलेंडर देने का मोदी सरकार का लक्ष्य है।
जनता से वादा किया कि किसानों को बिना ब्याज का लोन दिया जाएगा। साथ ही छोटे किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
जनता से वादा किया कि किसानों को बिना ब्याज का लोन दिया जाएगा। साथ ही छोटे किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आतंकियों को मोदी सरकार ने मुह तोड़ जवाब दिया है। पहले मौनी बाबा जवानों को ये छूट नहीं देते थे। अब सेना अपने तरीके से कार्य करने के लिए आजाद है।
कश्मीर मुद्दे पर बोले कि देश में भाजपा की सरकार नहीं भी होगी तो भी भाजपा के सभी कार्यकर्ता कभी कश्मीर को अलग नहीं होने देंगे। कश्मीर के लिए अपनी जान की बाजी लगाने से पीछे नहीं हटेंगे।
कश्मीर मुद्दे पर बोले कि देश में भाजपा की सरकार नहीं भी होगी तो भी भाजपा के सभी कार्यकर्ता कभी कश्मीर को अलग नहीं होने देंगे। कश्मीर के लिए अपनी जान की बाजी लगाने से पीछे नहीं हटेंगे।