फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   amit shah arrived in kanpur dhamma chetna yatra

बसपा व सपा पर बरसे अमित शाह, कहा- यूपी को लूट लिया

Fri, 14 Oct 2016 04:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 14 Oct 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
amit shah arrived in kanpur dhamma chetna yatra
धम्म चेतना यात्रा समापन समारोह कार्यक्रम के मंच पर पहुंचे अमित शाह - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को धम्म चेतना यात्रा के मंच से सपा और बसपा पर तीखा हमला बोला। शाह ने कहा बसपा और सपा ने मिलकर यूपी को लूट लिया।
विज्ञापन


शाह ने कहा बसपा प्रमुख मायावती ने दस साल तक केंद्र में उस संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार का समर्थन किया जिसने हमेशा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अपमानित किया। जबकि बौद्ध भिक्षुओं के आशीर्वाद से ही वह 2006 में यूपी की सीएम बनी थीं।
विज्ञापन

शाह ने कहा जिस राज्य में बीजेपी की सरकार रही वहां बाबा साहब के लिए काम किया गया। कांग्रेस तो हर वक्त उन्हें अपमानित करती रही। उन्होंने कहा कि धम्म यात्रा में डॉक्टर भंते ने बीजेपी को भी आशीर्वाद दिया है। 174 दिन चली चेतना यात्रा के दौरान 448 स्थानों पर एक हजार सभाएं हुईं जिसमें बुद्ध का संदेश जन जन तक पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

धम्म चेतना यात्रा की सफलता को लेकर डॉक्टर भंतेजी ने कहा 'इतनी बड़ी धम्म चेतना यात्रा अभी तक कही नहीं हुई। उन्होंने यह भी कहा कि भारत का शासन धर्म के अनुसार होगा। साथ ही साथ बाबा साहेब की जन्म स्थली को धार्मिक स्थल घोषित किया।

आजतक किसी सरकार ने एक ईंट भी नहीं रखी थी। सभी को एकजुट होना होगा तभी सुशासन होगा। सम्राट अशोक की तरह, तभी सब एक होंगे। जाती, धार्मिक दलदल से निकल कर एक होना पड़ेगा। राजनीति में माफिया और गंदे लोग भी शामिल हो गए है। नरेंद्र मोदी ने इसीलिए आतंकवाद, जातिवाद, और संप्रदायवाद के खिलाफ अभियान चलाया है। 

वहीं एक बौद्ध भिछु ने यह कहा कि 'यूपी बुद्ध की कर्मस्थली है। लेकिन बसपा और सपा ने इसे गंजेड़ियो का अड्डा बना दिया, आंतकवादियों का अड्डा बना दिया। जनता के साथ विश्वासघात किया। हमने अपने घर से हाथी निकालकर दिया , साइकिल निकाल कर दी लेकिन ये अपने लिए महल बनाते रहे। यह लोग खून की खेती कर रहे है। इसे रोकना होगा। हमारा देश आज भी धर्मनिरपेक्ष नहीं हो पाया है। सेक्युलर का गलत मतलब निकाला जा रहा है। जातियों और संप्रदाय पर आधारित काफी राजनीति हुई है। इसे बदलना होगा।'

सारनाथ से निकली धम्म चेतना यात्रा का समापन शुक्रवार को कानपुर के बृजेंद्र स्वरूप पार्क में हुआ। बता दें रैली की शुरुआत 24 अप्रैल को भग्वान बुद्ध के प्रथम उपदेश स्थल सारनाथ से हुई थी। 


यात्रा को लेकर पहले से यह अंदेशा जताया जा रहा था कि पूरी की पूरी तैयारियां आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हो रही है जिसमें भाजपा का ध्यान दलित वोटों पर होगा।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed