फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Amit became the topper of BHU's MCA entrance exam

कानपुर देहात: बीएचयू की एमसीए प्रवेश परीक्षा के टॉपर बने अमित, 309 अंक हासिल कर पाई सफलता

Mon, 28 Sep 2020 08:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 28 Sep 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
Amit became the topper of BHU's MCA entrance exam
बीएचयू की एमसीए प्रवेश परीक्षा टॉपर अमित द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में रूरा कस्बा के गांधी नगर निवासी अमित द्विवेदी बीएचयू की एमसीए प्रवेश परीक्षा में पहले प्रयास में टॉपर बने हैं। देश में पहली रैंक हासिल कर उन्होंने जिले व कस्बा का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


सोमवार को कस्बे के लोगों ने घर आकर अमित को बधाई दी। गांधी नगर मोहल्ला निवासी गिरजेश द्विवेदी के छोटे बेटे अमित द्विवेदी ने बीएचयू की एमसीए प्रवेश परीक्षा मई में दी थी। एमसीए प्रवेश परीक्षा परिणाम दो दिन पहले ही आया है।
विज्ञापन


पूरे देश में उन्होंने टॉप किया है। 309 अंक हासिल कर अमित ने प्रथम रैंक हासिल की है। जनरल कैटेगरी में टॉप कर उन्होंने कस्बा व जनपद को गौरवान्वित किया है। सोमवार को कस्बा के रामबाबू शुक्ल, रामजी गुप्ता, वीरे शुक्ला व बउवा त्रिवेदी आदि अमित के घर पहुंचे और उसे बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अमित ने बताया कि पिता गिरजेश और मां सुमन द्विवेदी ने हमेशा उसकी हौसला आफजाई की। हमेशा से सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने की इच्छा रही। पूरी लगन और मेहनत से तैयारी पर ध्यान केंद्रित किया।

कहा कि कामयाबी का मूलमंत्र मन लगाकर पढ़ाई करना है। बताया कि दादा स्व. भूपनारायण द्विवेदी के आदर्शों पर चलकर ही उसने पहली बार में यह सफलता अर्जित की है। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, कानपुर से अमित ने बीसीए किया है।

इसके बाद वह एमसीए प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। उसके बड़े भाई रजत भी बीएचयू से एमसीए कर चुके हैं और दिल्ली में नौकरी कर रहे हैं। बता दें कि अमित ने दादा स्व. भूपनारायण द्विवेदी आरपीएस इंटर कालेज के कॉमर्स के शिक्षक थे।

पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा में मानव को तीसरा स्थान

जालौन जिले में आफीसर्स कालोनी निवासी आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. कमलेश बाबू के बेटे मानव सिंह ने पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा में प्रदेश की वरीयता सूची में विशेष स्थान बनाया है। मानव को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। वह आईएएस बनना चाहता है।

मानव ने बताया कि पिता डाक्टर हैं। मां अधिवक्ता हैं। मानव ने इसी साल बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल से सीबीएसई बोर्ड से 95 फीसदी अंकों के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। जेईई मेंस की परीक्षा में 98 फीसदी अंक आए थे।

मानव का कहना है कि वह आईआईटी करने के बाद प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता है। मानव इस समय झांसी में हैं। वह 27 सितंबर को जेईई एडवांस की परीक्षा देने गए थे। मानव ने फोन पर बताया कि उसने कोचिंग के बजाय घर पर ज्यादा पढ़ाई की है।

इसमें माता-पिता ने पूरा सहयोग किया। जिस दिन पॉलिटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा थी, उसे ध्यान ही नहीं रहा। उसके दोस्तों ने जानकारी दी तो वह आनन-फानन में परीक्षा देने पहुंचा। परीक्षा देने के बाद उत्तरों का मिलान किया तो उसे पता चल गया था कि उसके इतने अंक आएंगे। सोमवार को परिणाम आया तो रिजल्ट अनुमान के मुताबिक ही निकला। मानव ने बताया कि वह आईआईटी करने के बाद आईएएस की तैयारी करेगा। उसका लक्ष्य प्रशासनिक सेवा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed