{"_id":"62e3b285dec4f30ea97570cb","slug":"ambedkar-s-statue-found-lying-in-etawah-s-police-station-stir-in-police-department-three-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: थाने में पड़ी मिली आंबेडकर की प्रतिमा, पुलिस महकमे में हड़कंप, तीन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: थाने में पड़ी मिली आंबेडकर की प्रतिमा, पुलिस महकमे में हड़कंप, तीन निलंबित
Fri, 29 Jul 2022 03:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 29 Jul 2022 03:47 PM IST
सार
चौबिया थाने के शौचालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति रखी मिली थी। इसका वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
चौबिया थाने के शौचालय में पड़ी आम्बेडकर की प्रतिमा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा जिले में बसरेहर के चौबिया थाने के शौचालय में पड़ी आंबेडकर की प्रतिमा पड़े होने का गुरुवार रात को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जांच करने पहुंचे एसपी देहात ने एक दरोगा और दो सिपाहियों समेत तीन को निलंबित करने की संस्तुति करते हुए एसएसपी को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
इस मामले में बसपा जिलाध्यक्ष ने भी वीडियो वायरल किया है। साथ ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शिकायत की है। बसपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। आंबेडकर की प्रतिमा के साथ अपमानजनक व्यवहार बर्दाशत नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में प्रथम दृष्टया एक दरोगा और दो सिपाहियों की भूमिका संदिग्ध है। उनको निलंबित किया गया है। साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है कि मूर्ति थाने में कहां से आई। सूत्रों के अनुसार बीना गांव में आंबेडकर की मूर्ति को लेकर विवाद हुआ था, तब मूर्ति थाने में रखवा ली गई था।
विज्ञापन