फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Amazing calculator Girl solved 90 questions in a minutes

कैलकुलेटर गर्ल का कमाल, 17 मिनट में बनाए 13 वर्ल्ड रिकार्ड

Thu, 25 Aug 2016 11:10 PM IST
हिमांशु मिश्र, कानपुर
हिमांशु मिश्र, कानपुर Updated Thu, 25 Aug 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Amazing calculator Girl solved 90 questions in a minutes
गण‌ित के सवालाें काे कम्प्यूटर पर देख हल करती द‌िलप्रीत

विज्ञापन
क्या आप पलक झपकते ही 90 अंकों को एकसाथ जोड़ सकते हैं? सोच में पड़ गए न, खैर छोड़िए। हम बताते हैं उस कैलकुलेटर गर्ल के बारे में जिसने महज 14 साल की उम्र में यह कारनामा हकीकत में कर दिखाया है। होनहार का नाम है दिलप्रीत कौर। दिलप्रीत दुनिया भर में कैलकुलेटर गर्ल के नाम से ही मशहूर हैं। गुरुवार को दिलप्रीत ने मैथ्स की दुनिया में धमाल मचा दिया। अपनी शार्प मेमोरी के बल पर उन्होंने महज 17 मिनट सात सेकेंड के अंदर देश और दुनिया के 13 बड़े रिकार्ड एक साथ अपने नाम कर लिए। जिसे गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड और लिम्बा बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज करने के लिए भेजा जा रहा है। दिलप्रीत कानपुर के हाडर्ड स्कूल में कक्षा नौंवी की छात्रा हैं। उन्होंने सात वर्ष की आयु से ही अपनी नन्हीं उंगलियों पर जादू की तरह गणित के सवाल हल करना शुरू कर दिया था। 
 

ये बनाए नेशनल रिकार्ड

Amazing calculator Girl solved 90 questions in a minutes
वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के बाद दिलप्रीत का मुंह मीठा करते परिजन
- दो अंकों की तीन पंक्तियों को एक बार में जोड़ना। इस तरह के 60 प्रश्न एक मिनट के अंदर सॉल्व किया। उदाहरण के तौर पर 27+55+88 को एकबार में जोड़ना।  
- दो डिजिट की चार पंक्तियों को जोड़ना। इस तरह के 58 क्वेशंस दिलप्रीत ने एक मिनट में सॉल्व किए। 
- दो डिजिट की पांच पंक्तियों वाले 45 प्रश्न एक मिनट में सॉल्व किए।
- तीन डिजिट की दो पंक्तियों वाले 60 प्रश्न एक मिनट में सॉल्व किए। (उदाहरण : 345+ 567 )
- तीन डिजिट की तीन पंक्तियों वाले 50 क्वेशंस को एक मिनट में सॉल्व किया।
- तीन डिजिट की चार पंक्तियों वाले 45 प्रश्नों को एक मिटन में हल कर दिया। 
- तीन डिजिट की पांच पंक्तियों वाले 40 प्रश्न एक मिनट में।
- तीन डिजिट को दो डिजिट से गुणा करने वाले 25 सवाल एक मिनट में हल कर दिखाया। (234*45) 
- तीन डिजिट को दो डिजिट से गुणा करने वाले दस प्रश्नों को महज बीस सेकेंड में सॉल्व करना। 
- दो डिजिट को तीन डिजिट से भाग करने वाले 38 प्रश्न एक मिनट कर सॉल्व कर दिखाया। 
ये बन गए इंटरनेशनल रिकार्ड
- 750 डिजिट को कम्प्यूटर पर देख कर महज तीन मिनट के अंदर जोड़ना। 
इससे पहले सात सौ डिजिट को जोड़ने का रिकार्ड तीन मिनट में बना था। यह रिकार्ड भोपाल के अशोका मेवाड़ा के नाम दर्ज हुआ था। 
- भाग करने के दस सवाल को महज पांच सेकेंड में हल करना। 
- भाग के 90 सवाल महज एक मिनट में सॉल्व करना। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक कमी के आगे घुट रही है प्रतिभा

Amazing calculator Girl solved 90 questions in a minutes
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू संग दिलप्रीत काैर
महज 17 मिनट में 13 रिकार्ड कायम करने वाली होनहार दिलप्रीत की प्रतिभा आर्थिक तंगी के चलते घुट रही है। पिता मंजीत और मां सिमरन कौर प्राइवेट ट्यूशन क्लासेज चलाकर बेटी को बढ़ाने का भरपूर कोशिश करते हैं, लेकिन यह नाकाफी दिखाई पड़ रहा है। मंजीत बताते हैं कि मैथमेटिक्स की इस तरह की प्रतियोगिताएं विदेशों में होती हैं, जहां जाने के लिए काफी पैसा होना चाहिए जो कि उनके पास नहीं है। ऐसे में वह चाहकर भी बेटी को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं। मंजीत ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी मदद की गुहार लगाई है,  ताकि देश की बेटी दुनिया भर में नाम बुलंद कर सके।
 
विज्ञापन

पहले भी बना चुकी हैं वर्ल्ड रिकार्ड

Amazing calculator Girl solved 90 questions in a minutes
नंबराें काे जाेड़ती दिलप्रीत
दिलप्रीत के नाम पहले से ही मैथ्स के ऐसे सवालों को हल करने के लिए तीन वर्ल्ड रिकार्ड दर्ज हैं। उन्हें लिम्बा बुक ऑफ रिकार्ड का सर्टिफिकेट भी मिल चुका है। वह कहती हैं कि आगे वह दुनिया भर में मैथ्स के कठिन से कठिन सवालों को हल कर रिकार्ड कायम करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed