फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   amarujala aprajita event in kanpur

अमर उजाला अपराजिता: बोरा और लेमन रेस खेल महिलाएं बनीं बच्चियां

Tue, 04 Dec 2018 05:45 PM IST
kapil sharma यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: kapil sharma Updated Tue, 04 Dec 2018 05:45 PM IST
सार

- ‘अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियलन स्माइल्स’ अभियान के अंतर्गत ‘चलो खेलते हैं’ कार्यक्रम

विज्ञापन
amarujala aprajita event in kanpur
अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान

विस्तार

चम्मच में नींबू रखकर दौड़ना, बोरा रेस, लंगड़ी टांग.. कुछ ऐसे ही भूले बिसरे गेम को मस्तीभरे अंदाज में खेला महिलाओं और बच्चियों ने। सबका उत्साह देखते ही बन रहा था। मौका था कानपुर में अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘चलो खेलते हैं’ कार्यक्रम का।
विज्ञापन


प्रस्तुति फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में क्या महिलाएं और क्या बच्चे, सब एक ही रंग में रंगे नजर आ रहे थे। महिलाओं को समाज में सशक्त और सुरक्षित बनाने के लिए अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियलन स्माइल्स’अभियान शुरू किया गया है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरूआत बोरा रेस से हुई, इसमें महिलाओं का जोश देखते ही बन रहा था। बोरे को पहने एक छोर से दूसरे छोर तक महिलाएं कूद- कूद कर जा रहीं थीं। यह काफी मजेदार था जिसमें दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। इसके बाद हुई लेमन रेस जिसमें चम्मच में नींबू लिए दौड़ रहीं लड़कियों का बैलेंस देखते ही बन रहा था। इसमें कोई लड़खड़ाई तो कोई बिना गिरे अंत तक पहुंची। इन महिलाओं के साथ प्रस्तुति फाउंडेशन के सदस्यों ने भी इन भूले बिसरे गेम्स का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

amarujala aprajita event in kanpur
डेमो पिक
लंगड़ी टांग और रस्साकसी गेम में भी सभी ने मिलकर खूब मस्ती की। खेलों का आनंद ले रहीं महिलाओं को देखकर ऐसा लग रहा था मानों वह अपना बचपन दोबारा से जी रहीं हो। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं और बच्चों को फाउंडेशन की ओर से तोहफे दिए गए। कार्यक्रम में मधु मलिक, मीनाक्षी अनुराग, राजेंद्र तनेजा, बेबी भाटिया, अमरजीत कौर, अनीता यादव, पल्लवी बजाज, शिप्पी अरोड़ा, मनजीत कौर, कंचन सिंह, वंदना सिंह, मंजू सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

वर्जन 
तीन बहुओं की सास बन चुकीं हूं, लेकिन हमेशा से खेलना पसंद रहा है। उम्र हो गई लेकिन आज इन खेलों को खेलकर बचपन के वो दिन याद आ गए।- कमला रानी

काफी टाइम बाद दोबारा इन खेलों को खेला। बचपन में लंगड़ी टांग खेलना सबसे अच्छा लगता था। आज खेला तो मजा आ गया।- पूनम यादव

आज के दौर में कम ही लोग अब रस्साकसी, लंगड़ी टांग जैसे खेल खेलते हैं। महिलाओं को यह भूले बिसरे खेल खेलते देखकर काफी मजा आया।- सुषमा रानी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed