फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Amar Ujala Special talk with Sakshi Maharaj

साक्षी महाराज से खास बातचीतः अवैध के बाद अब वैध बूचड़खानों को भी नहीं बख्शेंगे, इन मुद्दों पर बोले

Sat, 25 May 2019 05:06 AM IST
प्रशांत कुमार अनुराग मिश्र, अमर उजाला, उन्नाव
अनुराग मिश्र, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 25 May 2019 05:06 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Special talk with Sakshi Maharaj
अमर उजाला से साक्षी महाराज की खास बातचीत - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव जिले के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अमृत योजना का विस्तार कराएंगे, अवैध के बाद अब वैध बूचड़खानों के निपटने का भी लक्ष्य है। जिले में बड़े कारखाने की स्थापना करने के साथ सड़कों का चौड़ीकरण और ज्यादा संपर्क मार्गों का निर्माण कराएंगे। ये बातें रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करने वाले सांसद साक्षी महाराज ने अमर उजाला से बातचीत में बात कहीं। उन्होंने बताया कि वह प्रधानमंत्री से मिलकर इन बिंदुओं पर बात करेंगे।

विज्ञापन

 

  • दूसरी बार सांसद चुने गए साक्षी महाराज ने बताया कि जिले के लोगों को पानी की समस्या से छुटकारा दिलाना उनका पहला लक्ष्य है। उन्नाव और शुक्लागंज के लिए अमृत योजना के तहत शुद्ध पेयजल उपल्बध कराने का काम चल रहा है। अमृत योजना का विस्तार कर अन्य नगर पालिका व नगर पंचायतों को भी इसका लाभ दिलवाने का प्रयास करेंगे।
  • विज्ञापन
  • बताया कि जिले में अवैध बूचड़खाने तो बंद हो गए अब वैध बूचड़खानों की समस्या से निपटना बाकी है। यह वैध बूचड़खाने बेतहाशा प्रदूषण फैला रहे हैं और रोज हजारों मवेशी काटते हैं। इस समस्या का हल निकालना आवश्यक हो गया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सांसद ने बताया कि वह जिले के लोगों को रोजगार दिलाने के लिए भी प्रयास करेंगे। प्रधामंत्री से मिलकर वह जिले की समस्याओं से अवगत कराएंगे। प्रयास करेंगे कि जिले में बड़े कल-कारखाने स्थापित हों जिनसे हजारों की संख्या में लोगों को रोजगार तो मिले लेकिन प्रदूषण न फैले। बताया कि पूर्व में गैर भाजपा सरकारों ने अव्यवस्थित तरीके से औद्योगिक विकास किया। इससे जिले वासियों को प्रदूषण की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
  • साक्षी महाराज ने बताया कि वह दिल्ली जा रहे हैं। 26 को पार्टी की बैठक है। इसके बाद वह प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। देशवासियों ने भाजपा पर विश्वास किया और प्रचंड बहुमत दिलाया। उन्नाव जिले में रिकॉर्ड मतों से जीत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed