{"_id":"6620a10663ef9363a1057082","slug":"amar-ujala-satta-ka-sangram-youth-and-businessmen-of-etawah-enumerated-the-issues-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता का संग्राम: इटावा में मतदाताओं ने गिनाए मुद्दे, रोजगार और विकास पर रखी बात, जानें क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता का संग्राम: इटावा में मतदाताओं ने गिनाए मुद्दे, रोजगार और विकास पर रखी बात, जानें क्या कहा
Thu, 18 Apr 2024 10:14 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 18 Apr 2024 10:14 AM IST
सार
Etawah News: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' गुरुवार सुबह इटावा पहुंचा। यहां स्टेशन रोड पर चाय पर चर्चा के दौरान लोगों ने स्थानीय विकास के मुद्दों पर जोर दिया। वहीं, युवाओं ने भी रोजगार, सुरक्षा, स्वास्थ्य आदि मुद्दों पर अपनी राय रखी। व्यापारियों से भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
अमर उजाला सत्ता का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' गुरुवार सुबह इटावा पहुंचा। यहां रेलवे स्टेशन पर चाय पर चर्चा के दौरान लोगों ने रोजगार और स्थानीय विकास के मुद्दों पर जोर दिया। 13 मई को लोकसभा चुनाव की लिए मतदान है। इसे लेकर राजनीतिक दल और नेता प्रचार में जुटे हुए हैं, लेकिन जनता के मन में क्या है। यह जानने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ सियासत के गढ़ इटावा में पहुंचा। सुबह मतदाताओं से चाय पर चर्चा हुई।
शक्ति रंजन शर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में काम होने की जरूरत है। जिले में अच्छी शिक्षा की जरूरत के लिए इंतजाम नहीं हैं। तकनीकी शिक्षा के लिए अच्छे संस्थान बनाने के साथ ही अच्छे संसाधन की भी जरूरत है। व्यापारी मनोज अग्रवाल ने कहा कि ऑनलाइन की वजह से व्यापार चौपट हुआ है, इसके लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है। उद्योग मंच के जिलाध्यक्ष भारतेंदु भारद्वाज ने कहा कि यहां उद्योग लगाने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। जमीन के लिए कई बार मांग की जा चुकी लेकिन नहीं मिली है।