फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Amar Ujala Muskaan Vastr Shivir,  more than a thousand needy people themselves liked the clothes

Muskaan Vastr Shivir: मिले पसंदीदा कपड़े तो खिल उठे चेहरे, एक हजार से ज्यादा जरूरतमंदों ने खुद पसंद किए वस्त्र

Mon, 08 Jan 2024 01:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 08 Jan 2024 01:19 PM IST
सार

Kanpur News: रविवार को एक हजार से ज्यादा लोगों को गर्म कपड़े, वुलेन ईनर और कंबल बांटे गए। लोगों को पसंद और नाप के गर्म कपड़े ढूंढने में सहूलियत रहे, इसके लिए हर आयु वर्ग के कपड़ों को अलग-अलग स्टॉल पर रखा गया था।

विज्ञापन
Amar Ujala Muskaan Vastr Shivir,  more than a thousand needy people themselves liked the clothes
मुस्कान वस्त्र शिविर का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में किदवईनगर स्थित गुरुद्वारा बाबा नामदेव के बाहर गर्म कपड़ों और कंबल लेने के लिए रविवार को दिनभर जरूरतमंदों की भीड़ जुटी रही। यहां अमर उजाला की ओर से मुस्कान वस्त्र शिविर का आयोजन किया गया। जरूरतमंदों को अपनी पसंद और नाप के गर्म कपड़ों संग कंबल भी मिल गए।

विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ विधायक महेश त्रिवेदी और एडीम वित्त राजेश कुमार ने फीता काटकर किया। प्रांत संघ चालक भवानीभीख ने लोगों को कपड़े सौंपे। रविवार को एक हजार से ज्यादा लोगों को गर्म कपड़े, वुलेन ईनर और कंबल बांटे गए। लोगों को पसंद और नाप के गर्म कपड़े ढूंढने में सहूलियत रहे, इसके लिए हर आयु वर्ग के कपड़ों को अलग-अलग स्टॉल पर रखा गया था। पर्ची बनवाकर लाइन में लगकर लोग अंदर पहुंचे। देर शाम तक लोग पसंद के कपड़े पसंद करते दिखे।

विज्ञापन

इनका रहा विशेष सहयोग
आयोजन में गुरुद्वारा बाबा नामदेव के प्रधान नीतू सिंह, उनके बेटे रजत सिंह तलवार और आयुष सिंह का सर्वाधिक योगदान रहा। इसके अलावा क्षेत्रीय पार्षद शालू कनौजिया, पार्षद निशा, पार्षद अमित जायसवाल, पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया, अकील शानू ने भी सहयोग दिया। ट्रांसपोर्टर अजय कपूर, मनीष कटारिया, मनीष मिश्रा और राघवेंद्र वर्मा ने भी मदद की। वस्त्र वितरण शिविर में व्यवस्था संभालने में हेल्प एंड फीड इंडिया एसोसिएशन के परमीत सिंह, सोनू हर्ष, हर्षित, सक्षम, विशाल, ईशू, आशा किरण फाउंडेशन के विपुल जैन, प्रियांशी, खुशी, तनु और रागिनी आदि ने सहयोग दिया। मूकबधिर विद्यालय साकेतनगर के सृजन मिश्रा, साधना चौहान, प्रभाष, शिवेष और अभिषेक ने लोगों को उनकी पसंद के कपड़े ढूंढने में सहयोग किया। पत्र वितरक समाज के नेता संजय मिश्रा, कानपुर स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के कृष्ण कुमार दुबे, नित्या चावला, सात्विक गुप्ता, राजेश शुक्ला, प्रकाश कुमार, सुभाषिनी शिवहरे फाउंडेशन के सुभाषिनी और निमेश अग्रवाल एवं चित्रा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजेंद्र सिंह का सहयोग रहा। शिविर को व्यवस्थित ढंग से संचालित कराने में यूथ विलर्स के कुशल याज्ञिक, रुद्र त्रिपाठी, गौरव गुप्ता, आकाश गुप्ता, देवेश द्विवेदी और प्रांजल गौतम ने सराहनीय योगदान दिया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस बाजपेई, महामंत्री शैलेश अवस्थी, उपाध्यक्ष गौरव सारस्वत, वरिष्ठ मंत्री शिवराज साहू, मंत्री मधुर मोहन दुबे, गगन पाठक, दीपक सिंह का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने की सराहना

  • अमर उजाला और सामाजिक संस्थाओं का लोगों को सर्दी से बचाने का यह प्रयास बेहद सराहनीय है। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।  -महेश त्रिवेदी, विधायक
  • जरूरतमंदों को गर्म कपड़े और कंबल देकर सर्दी से बचाने और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए शिविर के आयोजकों और उनके सहयोगियों को बधाई।  -भवानीभीख, प्रांत संघ चालक
  • ऐसे आयोजन समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाते हैं। सभी को चाहिए कि वह सर्दी में अपने पुराने और अनुपयोगी कपड़े किसी जरूरतमंद को दान दें।  -राजेश कुमार, एडीएम वित्त
  • आयोजन का हिस्सा बनकर काफी खुशी मिली। गुरुद्वारे की ओर से आने वाले समय में जनहित में और भी आयोजन कराए जाएंगे।  -रजत सिंह तलवार, गुरुद्वारा नामदेव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed