फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Amar ujala kanpur ma tujhe pranam contest

अमर उजाला ‘मां तुझे प्रणाम’: प्रदूषण मुक्त शहर की तस्वीर बनाएं, इनाम पाएं

Tue, 07 Aug 2018 10:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 07 Aug 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala kanpur ma tujhe pranam contest
मां तुझे प्रणाम - फोटो : amar ujala
अमर उजाला कानपुर और जिला प्रशासन की ‘मां तुझे प्रणाम’ रैली में शामिल होकर आप भी देशभक्ति के रंग में सराबोर हो जाइए। यह आयोजन कानपुर शहर के हर वर्ग को उनकी रुचि के मुताबिक विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होने का मंच भी उपलब्ध कराता है। स्कूली छात्र-छात्राएं प्रदूषण मुक्त शहर की पेंटिंग बनाकर पुरस्कार जीत सकती हैं। सर्वश्रेष्ठ तीन पेंटिंग को अखबार में प्रकाशित भी किया जाएगा। इसी तरह यदि आपमें लिखने का हुनर है या नाच, गाने में रुचि रखते हैं तो देर क्यों, आज ही कराएं विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए रजिस्ट्रेशन। इसमें ढेरों इनाम भी जीत सकते हैं। ये प्रतियोगिताएं अलग-अलग तिथियों में होंगी। 
विज्ञापन


पेंटिंग : दो आयु वर्ग में होगी प्रतियोगिता
पेंटिंग प्रतियोगिता में इस बार की थीम है पॉलिथीन मुक्त कानपुर और पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ। इसे दो आयु वर्ग में विभाजित किया गया है। पहला जूनियर वर्ग है, जिसमें कक्षा एक से छह तक के छात्र-छात्राएं और सीनियर वर्ग में सातवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। दोनों वर्गों में चुनी गईं सर्वश्रेष्ठ छह प्रविष्टियों को अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा। टॉप तीन को पुरस्कृत किया जाएगा और तीन को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन


झांकी : प्रतियोगिता में जीतें नकद इनाम 
‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम के तहत 15 अगस्त को शहरभर में भव्य रैली निकाली जाएगी। इसमें हर साल सैकड़ों की संख्या में झांकियां शामिल होती हैं। प्रतियोगिता के तहत सर्वश्रेष्ठ तीन झांकियों को पुरस्कृत किया जाता है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाली झांकियों को नकद पुरस्कार दिया जाता है। इस बार श्रेष्ठ तीन झांकियों को पुरस्कृत करने के साथ ही रैली में शामिल हुईं सभी झांकियों को अमर उजाला की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। आप भी इसमें अपनी झांकी शामिल करना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9307911933, 9335031193 पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपार्टमेंट और चौराहा सजाएं 
यदि आप अपार्टमेंट के बाशिंदें हैं तो अपने रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्लूए) से संपर्क करके पूरे अपार्टमेंट को सजा सकते हैं। सजावट वाले अपार्टमेंट को अमर उजाला की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसी तरह शहरवासी अपने मोहल्ले के चौराहे को सजाकर इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए 10 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर 9140856218 पर संपर्क करें। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या यानी 14 अगस्त की शाम को अपने अपार्टमेंट या चौराहे की सजावट वाली फोटो 9307911933 पर वाट्सअप करना है।

स्लोगन : 15 तक भेजें स्लोगन
यदि आपमें लिखने का हुनर है तो स्लोगन प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते हैं। इसमें आयु सीमा की कोई बाध्यता नहीं है। फिर क्या छोटा, क्या बड़ा। स्लोगन देशभक्ति थीम पर अधिकतम 25 शब्दों में होना चाहिए। इसे 15 अगस्त तक अमर उजाला कार्यालय फजलगंज के पते पर भेजना है। छह सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा। श्रेष्ठ तीन प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जाएगा और तीन को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। 

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता : बनें आजादी के नायक
बच्चों के लिए यह बेहतरीन मौका है। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में तीन से आठ साल तक के बच्चे इसमें भाग ले सकते हैं। इस बार की थीम है नेशनल हीरो ‘स्वतंत्रता सेनानी’। इसमें हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन वाट्सएप मैसेज के जरिये किया जाएगा। मैसेज के लिए MTP FANCY कैरेक्टर, नाम, उम्र, माता या पिता का नाम, मोबाइल नंबर आदि सूचनाएं 12 अगस्त तक मोबाइल नंबर 9307911933 पर भेज दें। इसमें सर्वश्रेष्ठ तीन विजेताओं और सात अन्य को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता 13 अगस्त को लाजपत भवन, मोतीझील में होगी।

डांस एवं सिंगिंग प्रतियोगिता 
इसमें सोलो एवं ग्रुप डांस प्रतियोगिता होगी। ग्रुप डांस में कम से कम दो और अधिकतम आठ सदस्यों का ग्रुप हिस्सा ले सकता है। डांस की थीम देशभक्ति पर आधारित होनी चाहिए। रजिस्ट्रेशन के लिए MTP DANCE नाम, उम्र, मोबाइल नंबर और डांस का वीडियो 10 अगस्त तक मोबाइल नंबर 9335031193 पर भेज दें। सिंगिंग प्रतियोगिता के लिए MTP SINGING लिखकर अपना नाम, उम्र, मोबाइल नंबर, सिंगिंग का ऑडियो 10 अगस्त तक मोबाइल नंबर 9335031193 पर भेजें। चुने गए प्रतिभागियों को अमर उजाला की ओर से सूचित किया जाएगा। फाइनल के लिए प्रतिभागी अपना गाना पेन ड्राइव में लेकर आएं। फिनाले 14 अगस्त को लाजपत भवन मोतीझील में होगा। दोनों ही वर्ग में श्रेष्ठ तीन विजेताओं को पुस्कृत किया जाएगा। 


फूड अवार्ड 
इसमें शहर के 10 फूड एक्सपर्ट और शेफ सम्मानित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम 13 अगस्त को लाजपत भवन में होगा। 

अमर उजाला ब्रेवरी अवार्ड 
इस अवार्ड में जिन लोगों ने बहादुरी का परिचय दिया है उन्हें अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 14 अगस्त को लाजपत भवन, मोतीझील में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed