फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   amar ujala kanpur 25th anniversary

कानपुर के साथ आज रिश्तों की सिल्वर जुबली मना रहा ‘अमर उजाला’

Wed, 01 Mar 2017 09:10 AM IST
विजय त्रिपाठी, अमर उजाला, कानपुर
विजय त्रिपाठी, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 01 Mar 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
amar ujala kanpur 25th anniversary
कानपुर अमर उजाला की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर सजा फजलगंज स्थित कार्यालय - फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया

पत्रकार शिरोमणि गणेश शंकर विद्यार्थी और पंडित प्रताप नारायण मिश्र के इस ऐतिहासिक शहर कानपुर में अमर उजाला की मौजूदगी के आज 25 साल पूरे हो गए। इस शानदार सफर में आप लाखों पाठक पूरे स्नेह से हमारे सहयात्री बने। हम उस वक्त आपके बीच आए जब आपको हमारी सबसे ज्यादा जरूरत थी।

विज्ञापन


आप एक ऐसे संपूर्ण अखबार के तलबगार थे जो किसी परिवार के सभी सदस्यों, सभी पीढ़ियों की जरूरत बन सके। ये चुनौती हमने स्वीकारी और आपकी सोच का अखबार निकालकर आपका भरोसा जीता। इसी की बदौलत कानपुर शहर और आसपास के 14 जिलों में अमर उजाला का पाठक परिवार दिन दूना-रात चौगुना बढ़ रहा है।
विज्ञापन


हमसे नए-नए परिवार तेजी से जुड़ते जा रहे हैं। अमर उजाला की लांचिंग यानी पहली मार्च 1992 को सत्य के जिस मार्ग पर हमने कदम रखे, आज हम उस पर पहले से कहीं ज्यादा अटल और अडिग हैं। निर्भीकता, निष्पक्षता, निडरता...हमारे ये औजार हमेशा बने रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 साल में कानपुर शहर काफी-कुछ बदला। हर बदलते वक्त में हम आपके साथ थे-गंगा मइया की तरह। हमने आपके साथ हातों और कालोनियों से निकलकर ऊंचे-ऊचे अपार्टमेंटों तक का सफर तय किया। गुमटियों से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक गए, बदवक्त हुए दंगे-फसादों से हमारे दिल में भी घाव हुए, देश-विदेश में कानपुर का नाम हुआ तो हमारी छाती भी चौड़ी हुई।



हमारी बेटियों ने आकाश छुआ तो खुशी के मारे हमारी आंखें भी छलछला गईं। आखिर हम दिल से जुड़े हैं। हम कानपुर के दिल में बसते हैं और कानपुर हमारे दिल में।  इस दौरान आपसे बना हमारा रिश्ता सिर्फ खबरों तक ही सीमित नहीं रहा। इसे और विविध और बहुरंगी किया अमर उजाला फाउंडेशन के माध्यम से सामाजिक सरोकारों के हमारे कामों ने।  हमारा आगे का सफर और शानदार हो, आपसे रिश्ता और मजबूत हो.....ऐसी कामना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed