फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   amar ujala foundation shri murari lal maheshwari debate competition

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता आज

Fri, 30 Aug 2019 12:30 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 30 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
amar ujala foundation shri murari lal maheshwari debate competition
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता ‘विचार प्रवाह’ का मंडल स्तरीय आयोजन शुक्रवार को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन बेनाझाबर में होगा।
विज्ञापन


जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले छह जिलों के प्रतिभागियों के बीच यह प्रतियोगिता होगी। मंडल स्तर के विजेताओं को राज्यस्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन


‘देश हित में: एक देश एक चुनाव’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में कुल 18 प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रतिभागी पक्ष और विपक्ष का चयन स्वेच्छा से कर सकते हैं। हर प्रतिभागी को छह मिनट का समय मिलेगा। पांच मिनट के बाद एक वार्निंग बेल बजेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये प्रतिभागी होंगे शामिल
कानपुर नगर : मुदिता मिश्रा, अमन शुक्ला और किशन सिंह
कानपुर देहात : शालिनी मिश्रा, अंशिका वैश्य और संजना मिश्रा
इटावा : खुशबू यादव, अंकित यादव और दीक्षा शुक्ला
फर्रुखाबाद : अवंतिका दीक्षित, राना हिजाब और दुर्गा राठौर
औरैया : अनुज कुमार पोरवाल, नेतराम राजपूत और लकी यादव
कन्नौज : श्रीनाथ पांडे, प्रशांत शुक्ला और रोहन त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed