{"_id":"634f98fc39fa524fd4628041","slug":"amar-ujala-events-social-media-influencers-climbing-the-ladder-of-success","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऐसी लगी लगन, शौक बन गया प्रोफेशन: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चढ़ रहे सफलता की सीढ़ी, साझा किए अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसी लगी लगन, शौक बन गया प्रोफेशन: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चढ़ रहे सफलता की सीढ़ी, साझा किए अनुभव
Wed, 19 Oct 2022 12:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:00 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर संवाद कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के बिजनेस एकेडमिक सोशल एंटरप्रेन्योर (बेस) अभियान की ओर से मंगलवार को अमर उजाला कार्यालय फजलगंज में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें ऐसे उत्साही युवाओं से बात की गई जो अपने आइडिया और शौक की बदौलत सोशल मीडिया पर आए और सफलता पाई।
विज्ञापन
उनका कहना है कि इस क्षेत्र में रोमांच, पैसा, मनोरंजन के साथ ही किसी तरह का दबाव नहीं है। सोशल मीडिया की चुनौतियां और भविष्य विषय पर फूड, ट्रैवेल, मेकअप और फिटनेस समेत कई क्षेत्रों में अपनी रील्स, स्टोरी और फोटो के जरिये प्रभाव डालने और कुछ नया बताने वाले शहर के जाने माने इन्फ्लुएंसर्स ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी बताई।
विज्ञापन
इन्फ्लुएंर्स का कहना है कि यह एक ऐसा काम है, जिसका यदि आपको शौक नहीं है तो आप सफल नहीं हो सकते हैं। इस काम में आप दबाव में भी आनंद महसूस करेंगे। हालांकि शुरुआती दिनों में दिक्कत होती है। पोस्ट को शेयर होने की बात तो छोड़िए लाइक और कमेंट भी नहीं आते हैं। धैर्य रखना पड़ता है तो धीरे-धीरे सोशल मीडिया यूजर्स को आपके वीडियो पसंद आने लगते हैं। इसके बाद पेज को मोनेटाइज कराकर कमाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
मंथन के मंत्र
- फॉलोअर्स की संख्या पर मत दें ध्यान, दिल से काम करें, सफलता मिलना तय है।
- वीडियो बनाते रहें, कब अच्छा समय आएगा इसका पता नहीं होता।
- दिन, सप्ताह और महीने का प्लान बनाकर काम करें।
- हर रोज कुछ नया पोस्ट करने की कोशिश करें, पुराने अंदाज की पोस्टों से फॉलोअर्स घटते हैं।
- ऐसी पोस्ट करें, जिससे फॉलोअर्स को कुछ सीखने या जानने को मिले।
- फोटो या वीडियो की गुणवत्ता के साथ आवाज भी स्पष्ट होना जरूरी है।
- व्लागिंग के क्षेत्र को तय करके काम करना शुरू करें, विशेषज्ञ इन्फ्लुएंसर की मांग ज्यादा है।
- स्वयं का आत्मविश्वास कम न होने दें।

करन कपूर, फिटनेस इन्फ्लुएंसर मॉडल
फॉलोअर्स - इंस्टाग्राम 117000, फेसबुक 102000, मोज 1.8 मिलियन।
मेरी फिटनेस इन्फ्लुएंसर मॉडल बनने की शुरुआत परिवार और दोस्तों की मजाक बनने से शुरु हुई। मैं बचपन में मोटा था, लोग मुझे चिढ़ाते थे। तभी मैंने कसरत करके खुद को फिट करने की कोशिश करना शुरू की। जो लोग मेरा मजाक उड़ाते थे, वही लोग धीरे-धीरे मेरी तारीफ करने लगे। मैं फिट इंडिया अभियान का एंबेसडर हूं। मैं खुद के और लोगों को फिटनेस टिप्स देने वाले वीडियोज बनाता हूं।
अनिरुद्ध मिश्रा और योगेश मिश्रा - ट्रैवल व्लागर
फॉलोअर्स - 66700
हम दोनों दोस्तों ने डेढ़ साल पहले ट्रैवल व्लागिंग शुरू की थी। हम दोनों एक दिन कॉलेज से घर आ रहे थे, तभी मेरे दिमाग में पेज बनाने का विचार आया। कानपुर की गलियों और घूमने वाले स्थानों के वीडियो बनाने लगे। धीरे-धीरे हमारे पेज के फॉलोअर्स बढ़ने लगे। मेरा सपना है कि मैं पूरे देश की गलियों और घूमने वाले स्थानों के वीडियो बनाकर पोस्ट करूं। अब हम लोग वीडियो बनाने में आने-जाने का खर्च निकाल लेते हैं।
शुभांगी सरीन - फैशन स्टाइलिश
फॉलोअर्स - 15400 (इंस्टाग्राम)
मुझे बचपन से फैशन का शौक था। कोविड के दौरान मुंबई से वापस आई तो फोटो और वीडियो पोस्ट करने शुरू किए। मैं फॉलोअर्स को नए फैशन, कपड़ों को पहनने का तरीका आदि बताती हूं। मेरा मानना है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से डरना नहीं चाहिए। शहर के लोग अपने शौक को दिखाने से डरते हैं, यही सबसे बड़ी कमी है। पोस्ट बनाते समय मैं कभी भी स्वयं का कॉन्फिडेंस लेवल कम नहीं होने देती हूं।

आयुषी राजपूत और अभिषेक राजपूत - फैशन, ब्यूटी और फिटनेस इन्फ्लुएंसर
फॉलोअर्स - आयुषी (10400) और अभिषेक (23300) इंस्टाग्राम
हम दोनों भाई बहन डेस्टिनेशन वेडिंग में मेकअप का करते थे। इसी दौरान हम लोगों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मेकअप के वीडियो पोस्ट करना शुरू किए। धीरे-धीरे दोनों के फॉलोअर्स बढ़ने शुरू हुए। फिर आर्य नगर में अपना मेकअप स्टूडियो खोला है। अब हमारी पोस्ट को देखकर हमारे ग्राहकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। योजना के अनुसार समय-समय पर नए वीडियो बनाकर अपने अकाउंट से पोस्ट करते हैं।
यश अग्रवाल - फूड व्लागर
फॉलोअर्स - 15100 इंस्टाग्राम
मेरा पहले स्टेशनरी का काम था, उसमें माल आने जाने और बिल समेत कई मानसिक दबाव में रहता है। तभी मैंने व्लागिंग शुरू की। धीरे-धीरे फॉलोअर्स बढ़े और उन्होंने मुझसे अपनी पसंद बताई। मेरी पोस्ट की रीच बढ़ने के साथ साथ कमाई भी शुरू हो गई। अब मैंने अपने इन्फ्लुएंसर दोस्तों की एक टीम बना ली है। शहर के रेस्टोरेंट्स में जाकर मैं वहां के खाने की खासियत बताता हूं। इनके साथ आए राकेश सिंह नेगी ने कहा कि इस काम में दबाव खत्म हो जाता है।
नितिन गुप्ता - सिटी व्लागर
फॉलोअर्स - 35000 इंस्टाग्राम, फेसबुक 20000
मैं पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूं। मैंने बीटेक करते समय ही एक यूट्यूब चैनल बनाया, जिसमें जॉब अपडेट्स देता था। अब मैं हाय कानपुर नाम के पेज से सिटी व्लागिंग करता हूं। उस पेज में फूड, ट्रैवल, लाइफस्टाइल और स्थानीय खबरें रहती हैं। मैं भविष्य में लोकल समाचार पत्र चलाने पर विचार कर रहा हूं। व्लागिंग के जरिये मुझे शहर में पहचान मिली है।
कोमल कुशवाहा - फूड व्लागर
फॉलोअर्स - 28300 इंस्टाग्राम
मुझे बचपन से ही खाने पीने का शौक है। इसलिए मैंने अपने शौक को प्रोफेशन में बदला। मैने 2017 से फूड व्लागिंग शुरु की है। मैं शहर के रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड में जाकर वहां के प्रोडक्ट को खाती हूं, उसके बाद उसके विषय में फॉलोअर्स को वीडियो के जरिए बताती हूं। मैं कानपुर की हर गली के बेहतर खान पान वाली जगहों को अपने पेज पर लाना चाहती हूं।