फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   amar ujala bhavishya jyoti samman event banda

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में चमचमाते मेडल पहनकर चमक उठे मेधावियों के चेहरे

Sun, 07 Jul 2019 07:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 07 Jul 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
amar ujala bhavishya jyoti samman event banda
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान - फोटो : अमर उजाला
मेहनत के बूते बोर्ड परीक्षा के नतीजे में चमके मेधावियों के गले में चमचमाते मेडल पड़े तो चेहरे खिल उठे। प्रशस्तिपत्र ने उनकी खुशी दोगुनी कर दी। भविष्य की परीक्षाओं में भी टॉपर बनने का संकल्प लेकर मेधावियों ने अमर उजाला भविष्य ज्योति का सम्मान ग्रहण किया। रविवार को आर्य कन्या इंटर काॅलेज सभागार में इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा के ‘हीरो’ का जमघट था। ये अमर उजाला के आमंत्रण पर आए थे।
विज्ञापन


साथ में अभिभावक और स्कूल-कालेजों के प्रधानाचार्य और टीचर भी थे। ये यूपी बोर्ड परीक्षा के टॉप-10 मेधावी थे। इनमें इंटर के 27 और हाईस्कूल के 13 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। डीएम हीरालाल और एसपी गणेश साहा ने मेधावियों के गले में मेडल पहनाया। साथ ही अमर उजाला द्वारा प्रदत्त प्रशस्तिपत्र सौंपा। पीठ थपथपाकर शाबासी भी दी।
विज्ञापन


 

चित्रकूटधाम मंडल के अर्थ एवं संख्या उप निदेशक एसएन त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह, आर्य कन्या इंटर काॅलेज प्रबंधक व राष्ट्रपति से सम्मानित शमीम बानो और वरिष्ठ महिला चिकित्सक व चिराग फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. शबाना रफीक ने भी मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र सौंपे। डीएम हीरालाल ने कहा कि शिक्षा में क्वालिटी जरूरी है।

सिर्फ कागजी योग्यता भविष्य नहीं संवार सकती। उन्होंने मेधावियों को सराहा कि बुंदेलखंड में तमाम संसाधनों की कमी के बावजूद उन्होंने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। डीएम ने कुआं-तालाब जियाओ अभियान का भी जिक्र किया। मीडिया के सहयोग को सराहा। पुलिस अधीक्षक गणेश साहा ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में टॉपर बन जाने से ही जीवन की सफलता का रास्ता खत्म नहीं हुआ।

 
विज्ञापन

आगे भी टॉप करना जरूरी है। जब तक मेहनत करते रहेंगे, टॉपर बनते रहेंगे। टॉपर्स से कहा कि शिक्षा और शिक्षकों का साथ न छोड़ें। उप निदेशक एसएन त्रिपाठी ने मेधावियों को शुभकामनाएं दीं। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह ने कहा कि भविष्य ज्योति योजना से मेधावियों का सम्मान उनके लिए गौरव की बात है। डॉ. शबाना रफीक ने कहा कि जो शिक्षा ग्रहण की है, उसे जीवन में अमल में भी लाएं।


 
विज्ञापन

आर्य कन्या इंटर काॅलेज प्रबंधक शमीम बानो ने मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आयोजन को सराहा। जेपी शर्मा इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एके सिंह ने कहा कि हर वर्ष मेधावियों की सूची में उनके कालेज को स्थान मिलता है। इससे वे गौरवान्वित हैं। कार्यक्रम की शुरुआत डीएम सहित सभी मंचासीन लोगों ने दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर की। मंच का संचालन शिक्षक और भजन गायक सुनील कुमार सनी ने किया।

सम्मानित किए गए इंटर के टॉपर 
अभिषेक सिंह व सुनिधि कसौंधन व माधवी त्रिपाठी (जेपी शर्मा इंटर काॅलेज, बबेरू), संजना सिंह (बीपीओमर इंटर काॅलेज, बांदा), सत्यम सिंह गौर व सत्यजीत गुप्ता व अमित व दीपक कुमार व अंकित कुमार व उत्कर्ष साहू (जीआईसी, बांदा), प्रथम गुप्ता (सरस्वती इंटर काॅलेज, अतर्रा), मुस्कान गुप्ता (एसएन इंटर काॅलेज, तिंदवारी), संस्कृति दीक्षित व सपना भारती (सरस्वती इंटर काॅलेज, अतर्रा), प्रदीप कुमार (आदर्श इंटर काॅलेज, बिसंडा), साक्षी त्रिपाठी (महर्षि विद्यापीठ बालिका इंटर काॅलेज, बबेरू), शगुन व शुभांगी पांडेय व खुशबू (तथागत ज्ञानस्थली, अतर्रा), कृपा शंकर व पंकज कुमार यादव व प्रताप नारायण (डीएवी, बांदा), प्रियंका साहू व शिखा तिवारी (जीजीआईसी, बांदा), दुर्गेश कुमार (आदर्श बजरंग इंटर काॅलेज, बांदा), विश्वनाथ (विद्या मंदिर इंटर कालेज, बबेरू) और राजू विश्वकर्मा (हिंदू इंटर काॅलेज, अतर्रा)।

सम्मानित हुए हाईस्कूल के टॉपर 
अपूर्वा वैश्य व श्रद्धा त्रिपाठी और रिया देवी (सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर काॅलेज, बांदा), जगदीश कुमार पाल व शिवम द्विवेदी (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज, बांदा), विभा मिश्रा (श्याम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बांदा), आदित्य गुप्ता (शंकर पार्वती इंटर काॅलेज, करतल), प्रियांशू (जेपी शर्मा इंटर काॅलेज, बबेरू), प्रांजलि पटेल (महर्षि विद्यापीठ बालिका इंटर काॅलेज, बबेरू), प्रभात यादव (दिखित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेंदा), अभय सिंह (विद्या मंदिर इंटर काॅलेज, बबेरू), सौम्या सिंह (रामेश्वर प्रसाद इंटर काॅलेज, पचनेही)।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed