{"_id":"5c581f97bdec224c8b1af68d","slug":"amar-ujala-aprajita-100-million-smiles-vintage-car-rally-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्सः नारी सशक्तीकरण का संदेश लेकर निकली विंटेज कार रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्सः नारी सशक्तीकरण का संदेश लेकर निकली विंटेज कार रैली
Mon, 04 Feb 2019 05:12 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 04 Feb 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉल्स रॉयस, मॉरिस टाइगर, ऑरिस-16 जैसी सालों पुरानी कारें जब नारी सशक्तीकरण का संदेश लेकर रविवार को कानपुर के ग्रीनपार्क मैदान से निकलीं तो हर कोई इन्हें निहारता रह गया। इस रैली के माध्यम से नारी शक्ति की आवाज बुलंद की गई।
डेमो पिक
सुबह 10 बजते ही ग्रीनपार्क के 10-सी गेट से विंटेज कारों का आना शुरू हो गया। जमाने पुरानी इन कारों को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। कोई रॉल्स रॉयस की रॉयलिटी पर फिदा था तो कोई मॉरिस और ऑस्टिन का क्लासिक रूप निहारते रह गया। 1942 की लड़ाई में इस्तेमाल हुई जीप का भी अलग जलवा था।
लंबरेटा स्कूटर देखकर तो कई बुजुर्ग लोग अपने समय की बातें याद करने लगे। रैली को दोपहर 12 बजे मुख्य अतिथि डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन फाउंडेशन की सचिव कुमकुम स्वरूप, अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी गीता टंडन कपूर और ग्रीनपार्क के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय सेठी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में 10 विंटेज कारें और तीन पुराने स्कूटर शामिल थे। रैली वीआईपी रोड होते हुए गंगा बैराज के लिए निकल पड़ी। लोगों ने वीडियो भी बनाया। कई लोग शामिल भी हुए। करीब साढ़े पांच किलोमीटर चलने के बाद रैली गंगा बैराज स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में समाप्त हुई।
रॉल्स रॉयस : लकड़ी से बनी कार का राजसी ठाठ
रॉल्स रॉयस राजा रजवाड़ों की कार कही जाती है। 1913 के मॉडल की यह राजसी कार लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। इस कार के मालिक स्वरूप नगर निवासी यासिर इब्राहिम हैं। इसमें छह सिलिंडर लगे हैं। यह कार लंदन से खरीदी गई थी। इस कार की बॉडी लकड़ी से बनी है। सोफे जैसी सीटें ओर खिड़कियों पर पर्दे राजसी ठाठ को बया करते हैं।

मॉरिस टाइगर : 1000 सीसी का इंजन
रैली में शामिल मॉरिस टाइगर 1942 का मॉडल है। इस कार को क्राइस्ट चर्च कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्या डॉ. नीता जैन ड्राइव कर रहीं थीं। उन्होंने बताया कि मॉरिस टाइगर की सबसे खास बात इसका इंजन है। यह 1000 सीसी का है। पिछले 40 सालों से यह कार उनके पास है। बताया कि उनके पति डॉ. एएम जैन पुरानी कारों के खासे शौकीन हैं।
ऑस्टिन 16 : टायरों में हाइड्रोलिक जैक
स्पेशल स्कूल में बतौर सेंट्रल कोऑर्डिनेटर के पद पर कार्यरत सिविल लाइंस निवासी जूही निगम ऑस्टिन-16 कार लेकर शामिल हुईं। उन्होंने बताया कि यह कार उनके पास पिछले 15 सालों से है। इसे उन्होंने अपने दोस्त से खरीदी थी। वे बताती हैं कि इस कार कि खास बात है कि इसके चारों टायर में हाइड्रोलिक जैक लगा है। इससे टायर को बदलने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती है।

मॉरिस माइनर : जब पेट्रोल की हुई कमी
मॉरिस माइनर 1950 का मॉडल है। इसके मालिक टीएस जोहर ने बताया कि इस कार के आधार पर ही एंबेसडर कार लांच की गई थी। वर्ल्ड वार के बाद इसे तब लांच किया गया था, जब पेट्रोल की कमी आ गई थी। तब की कारों की अपेक्षा इसका एवरेज ज्यादा था।