फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम आवास की चाह रखने वालों के लिए जरूरी खबर, कहीं आप भी न फंस जाएं इस चंगुल में

Mon, 04 Feb 2019 04:09 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Feb 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
news related to Prime Minister Housing Scheme fraud case in kanpur
डेमो पिक
कानपुर में केडीए की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के पहले चरण का ड्रा करने के बाद लोगों को दो लाख रुपये में फ्लैट मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। इसके चलते ही दूसरे चरण के फ्लैटों के आवेदन में मारामारी की स्थिति बन रही है। इसके साथ दलाल और अनधिकृत रूप से कालोनियां काटने वाले भी सक्रिय हो गए हैं।
news related to Prime Minister Housing Scheme fraud case in kanpur
डेमो पिक
इन लोगों ने पीएम आवास के आवेदनकर्ताओं की सूची निकाल ली है। उसमें दर्ज नाम, पता और मोबाइल नंबर के जरिए लोगों से उगाही के खेल जारी है। आवेदनकर्ताओं के नाम की सूची फर्जी तरीके से बनाई जाती है।
news related to Prime Minister Housing Scheme fraud case in kanpur
डेमो पिक
आवेदनकर्ता के पते पर पहुंचकर सूची में नाम दिखाने के एवज में 100 रुपये से लेकर 500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। अवैध रूप से कालोनी काटने वालों के साथ ही कई बिल्डरों ने भी आवेदनकर्ताओं का डाटा ले लिया है। उनको फोन कर प्रधानमंत्री आवास योजना बताकर प्रॉपर्टी बेचने की कोशिश हो रही है। कुछ लोग इसकी शिकायत केडीए में भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
news related to Prime Minister Housing Scheme fraud case in kanpur
डेमो पिक
झांसे में न आएं, बैंक में ही जमा करें पैसे
इन शिकायत पर केडीए ने लोगों के लिए सलाह जारी की है। केडीए के जनसंपर्क अधिकारी एसबी राय ने लोगों को सलाह दी कि वह बैंक से ही फार्म लें और बैंक में ही जमा करें। बैंक के अलावा किसी को भी पैसे न दें। ड्रा के जरिए ही फ्लैट मिलेगा। प्राधिकरण ने अभी तक  पीएम आवास के प्लाटों की कोई योजना नहीं निकाली है।
विज्ञापन
news related to Prime Minister Housing Scheme fraud case in kanpur
डेमो पिक
ड्रा की सूची अभी नहीं तैयार
राय ने बताया कि 21 से 23 जनवरी के बीच मोतीझील में हुए पीएम आवास के फ्लैटों के  ड्रा में सफल आवेदकों की सूची अभी तैयार नहीं हुई है। इसलिए यदि कोई सूची दिखा रहा है तो वह फर्जी है। जल्द ही सफल आवेदकों की सूची केडीए की वेबसाइट और प्राधिकरण परिसर में चस्पा की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed