फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Altercation between a passenger and a booking clerk at the station over a token.

Kanpur News: स्टेशन पर टोकन को लेकर यात्री और बुकिंग कर्मी में नोकझोंक

Sun, 13 Sep 2026 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 13 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Altercation between a passenger and a booking clerk at the station over a token.
अछल्दा। रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर टोकन और फॉर्म को लेकर यात्री और ऑन ड्यूटी रेल कर्मी के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सामने आया है। वीडियो में यात्री फॉर्म छीनने की कोशिश करता दिख रहा है जबकि कर्मचारी नियम का हवाला देता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


वीडियो में बुकिंग विंडो के पीछे खड़े कर्मचारी का कहना है ये हमारे स्टेशन के डिप्टी एसएस हैं, इन्होंने सुबह चार बजे पॉइंट्समैन को भेजकर अपना नंबर लगवाया था। आप देखिए दूसरे नंबर वाले व्यक्ति भी चार बजे से ही खड़े हैं। कैमरे में सब रिकॉर्ड है, आप चाहें तो जांच करवा सकते हैं। कर्मचारी ने आरोप लगाया कि यात्री ने अंदर हाथ डालकर फॉर्म छीनने और धमकाने की कोशिश की। उसने कहा कि मैं पहले जिसका नंबर जिसका है, उसी का फॉर्म बनाऊंगा।
विज्ञापन


मैंने इसकी सूचना अपने सीएमआई और उच्च अधिकारियों को पहले ही दे दी है। आपको अगर लगता है मैं गलत कर रहा हूं तो आप मेरी शिकायत करने के लिए स्वतंत्र हैं, पर मैं कायदे से ही काम करूंगा। उसने यह भी स्पष्ट किया कि उसकी शिफ्ट सुबह चार बजे से शुरू होती है, इसलिए तीन बजे आने वाले को भी टोकन चार बजे से ही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे सूत्रों के अनुसार यह मामला आरक्षण फॉर्म जमा करने के दौरान टोकन सिस्टम को लेकर हुआ है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। स्टेशन अधीक्षक अनिल त्यागी ने बताया कि मामले की बुकिंग क्लर्क द्वारा लिखित जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed