{"_id":"5df3bc518ebc3e87e200edb6","slug":"allged-for-rape-in-fathehpur-case-lodged-on-policmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी फिर दागदार! एसपी के गनर रहे हेड कांस्टेबल पर दुष्कर्म का आरोप, महिला को लेनी पड़ी कोर्ट की शरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी फिर दागदार! एसपी के गनर रहे हेड कांस्टेबल पर दुष्कर्म का आरोप, महिला को लेनी पड़ी कोर्ट की शरण
Fri, 13 Dec 2019 10:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 13 Dec 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : डेमो
फतेहपुर के तत्कालीन एसपी के गनर (हेड कांस्टेबल) के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म और ठगी की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी इन दिनों बांदा जिले में तैनात है। महिला का आरोप है कि बेटी को नौकरी दिलाने के बहाने आरोपी ने उसका (शिकायतकर्ता) यौन शोषण किया था।
पुलिस का कहना है कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बयान दर्ज कर व पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शहर की पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति इटावा में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह बेटी के साथ घर में रहती है।
करीब चार साल पहले एसपी कार्यालय अपनी समस्या लेकर पहुंची थी। तभी तत्कालीन एसपी राहुल राज के गनर बालमुकुंद (हेड कांस्टेबल) से मुलाकात हुई थी। उसने शिकायत की जांच के बहाने से उसका मोबाइल नंबर ले लिया था।
जिसके बाद बहाने से अक्सर बातचीत करने लगा। इसके बाद घर में आवाजाही चालू कर दी। बेटी को पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इस दौरान उसका कई बार यौन शोषण किया।
विज्ञापन
करीब दो साल पहले बेटी की नौकरी पक्की होने की बात कहकर धीरे-धीरे पांच लाख रुपये ठग लिए। रुपये लेने के बाद दूरी बनाना चालू कर दिया। नौकरी न लगने पर रुपये वापस मांगे तो आरोपी जानमाल की धमकी देने लगा।
पीड़ित महिला ने बताया कि उसने सात जनवरी को तत्कालीन एसपी राहुल राज से गनर की शिकायत की थी। एसपी ने सीओ सिटी को जांच के आदेश दिए थे। महिला का आरोप है जांच में हीलाहवाली के चलते उसने कोर्ट की शरण ली।
कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि कोतवाली में हेड कांस्टेबल पर दुष्कर्म, ठगी के आरोप की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।