{"_id":"6ae4c9fa190eba83c60d755a","slug":"allegations-of-religious-conversion-under-the-guise-of-a-christian-event-major-uproar-ensues-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ईसाइयों के कार्यक्रम की आड़ में धर्मांतरण व बसों में भरकर लोगों को लाए जाने का आरोप, जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ईसाइयों के कार्यक्रम की आड़ में धर्मांतरण व बसों में भरकर लोगों को लाए जाने का आरोप, जमकर हंगामा
Fri, 30 Oct 2026 10:28 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Fri, 30 Oct 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
हंगामा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
ग्वालटोली स्थित शास्त्री भवन में ईसाई समाज के एक कार्यक्रम में धर्मांतरण का आरोप लगाकर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि पुलिस ने आयोजकों के साथ मिल कार्यकर्ताओं से धक्कामुक्की की। गेट बंद करवा लोगों को दूसरे दरवाजे से निकलवा दिया। जिसके बाद कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। सूचना पर एसीपी कर्नलगंज आईपीएस अंजना दहिया, ग्वालटोली थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कार्यकर्ता उठे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदूवादी संगठन से जुड़े कृष्ण मोहन तिवारी कृष्णा, शिव शक्ति अखाड़ा के पंकज जायसवाल, सोमनाथ मिश्र, विशाल बजरंगी, वीएचपी के राज कुमार यादव के मुताबिक, जानकारी मिली कि खलासी लाइन स्थित शास्त्री भवन में बसों से दूरदराज से सनातन धर्म के लोगों को लाया गया है। यहां प्रलोभन देकर धर्मांतरण को प्रेरित किया जा रहा है। इसपर पुलिस को सूचना दी गई है। आरोप है कि कार्यकर्ता पहुंचते इससे पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
आयोजकों के साथ मिलकर धक्कामुक्की कर मुख्य गेट बंद करवा दिया। कई लोगों को पीछे के दरवाजे से निकलवा दिया। जिसपर कार्यकर्ता बिफर गए और गेट पर ही धरना दे दिया। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि इसाई समाज की ओर से द ग्रेस एंड ग्लोरी चर्च नाम की संस्था की ओर से कार्यक्रम कराए जाने की अनुमति ली गई थी। जिसमें समाज से जुड़े लोगों के जुटने की बात कही गई। हिंदूवादी संगठन ने जो आरोप लगाए हैं, उनसे तहरीर लेकर जांच कराई जाएगी। अगर किसी तरह का दोष साबित होगा तो कार्रवाई की जाएगी।