फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Allegation of raping a woman after entering her house in Etawah, stabbing her in the tongue

Etawah: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, जीभ में चाकू मारने का आरोप, थाना प्रभारी बोले- ऐसी घटना नहीं हुई है

Sun, 12 Nov 2023 01:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 12 Nov 2023 01:46 PM IST
सार

Etawah News: थाना प्रभारी संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि दुष्कर्म जैसे घटना नहीं हुई है। मारपीट में मुकदमा लिखकर आरोपी का चालान किया गया है।

विज्ञापन
Allegation of raping a woman after entering her house in Etawah, stabbing her in the tongue
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटावा जिले के चकरनगर कस्बे में  की एक महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। साथ ही उसने जीभ में चाकू मारकर घायल करने की भी बात कही है। पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस दुष्कर्म के आरोप की जांच कर रही है। महिला ने घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने का भी दावा किया है।

विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी मां आशा कार्यकर्ता हैं। गुरुवार रात मां प्रसव कराने के लिए ब्लॉक गई थी और वह घर में अकेली सो रही थी। इसी दौरान रात में करीब 11 बजकर सात मिनट पर एक अनजान युवक हाथ से खिड़की की कुंडी खोलकर घर के अंदर घुस आया।
विज्ञापन

आरोपित ने महिला को अर्द्धनग्न कर दिया। नींद खुलने पर वह भागी तो आरोपी ने कमरे में अंदर खींच लिया। आरोप लगाया कि आरोपी ने कमरे के अंदर मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। चीखने पर आरोपी ने गला दबा लिया। जब उसकी जीभ बाहर निकली, तो आरोपित ने जीभ में चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधे घंटे तक घर में तड़पती रही महिला
जीभ में खून निकलने से घायल महिला करीब आधे घंटे तक घर में तड़पती रही।  महिला के आवाज देने पर एक राहगीर ने बाहर से बंद दरवाजा खोला। आरोप लगाया कि वह थाने पहुंची तो पुलिस ने मनमानी तहरीर लिखकर हस्ताक्षर करा लिए और दूसरे दिन तक कार्रवाई करने की बात कहकर टरका दिया।

आरोपी का चालान किया गया है
पीड़िता ने आरोप लगाया की पुलिस ने उल्टा पीड़िता को हड़का कर दुष्कर्म के मामले को एनसीआर में दर्ज कर आरोपी पर मात्र शांति भंग की कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि दुष्कर्म जैसे घटना नहीं हुई है। मारपीट में मुकदमा लिखकर आरोपी का चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed