फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Allegation of extorting Rs 600 in the name of treatment of severed finger

Kanpur News: कटी अंगुली के इलाज के नाम पर 600 रुपये ऐंठने का आरोप

Tue, 10 Dec 2024 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Allegation of extorting Rs 600 in the name of treatment of severed finger
इटावा। मैरिज होम में काम करते समय एक कारीगर की मिक्सी से अंगुली कट गई। वह इलाज कराने इमरजेंसी में पहुंचा ही था कि यहां एक दलाल ने उसे बाहर ही पकड़ लिया। आरोप है कि जिला अस्पताल से बेहतर इलाज का लालच देकर उसे बाहर एक मेडिकल स्टोर ले गया, जहां उससे फस्ट एड की सुविधा देकर 600 रुपये ऐंठ लिए। देर शाम जब उसकी अंगुली से खून नहीं रुका तो वह फिर से अस्पताल पहुंचा तब तक काफी देर हो चुकी थी। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शहर के तिकोनिया मोहल्ला निवासी नीलू जैन ने बताया कि वह इमरजेंसी पहुंचा और पर्चा बनवाया। इसके बाद वहां उसे एक युवक मिला और उसे मेडिकल स्टोर ले गया। वहां पर उससे 600 रुपये लेकर इंजेक्शन लगाया और घर भेज दिया। शाम तक खून न रुकने पर दोबारा जिला अस्पताल पहुंचा, घायल युवक ने दलाल को जिला अस्पताल में तलाश किया, लेकिन वह कहीं नहीं दिखाई दिया। उसके बाद घायल युवक ड्यूटी पर तैनात ईएमओ डॉक्टर श्याम मोहन यादव के पास पहुंचा, उन्होंने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

डॉक्टर श्याम मोहन यादव ने बताया कि दोपहर में घायल युवक उनके पास नहीं पहुंचा था। रात में युवक जिला अस्पताल पहुंचा है। उन्होंने युवक को समझाया है कि वह जल्द ही मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उसका सर्जन इलाज करेंगे। नहीं तो उसकी अंगुली काटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed