फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Allegation: 70 cattle died of hunger and thirst in two months, threats are being received

आरोप : दो माह में भूख-प्यास से मर गए 70 गोवंश, मिल रहीं धमकियां

Wed, 14 Jan 2026 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Allegation: 70 cattle died of hunger and thirst in two months, threats are being received
कानपुर। सरसौल ब्लॉक के नारायणपुर गांव स्थित कानपुर सोसायटी गोशाला की शाखा सफीपुर गोशाला की वायरल तस्वीरें सोसाइटी की व्यवस्था की पोल खोल रही है। गोशाला के केयरटेकर शिवबाबू का दावा है कि बीते दो माह में 70 से अधिक गोवंश सर्दी और भूख से तड़पकर मर गए। खामियों को उजागर करने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केयरटेकर ने धमकियां मिलने का आरोप भी लगाया है। मामले में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने गोशाला सोसायटी के महामंत्री को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन



वायरल वीडियो में गोशाला की दयनीय स्थिति साफ नजर आ रही है। कई गोवंश नांद के ऊपर मृत पड़े हैं, जिनके शवों को कौवों ने नोच-नोचकर क्षत-विक्षत कर दिया है। जो गोवंश जीवित हैं वे चलने-फिरने में असमर्थ दिखाई दे रहे हैं। आरोप यह भी हैं कि कुछ कमजोर गोवंशों को तो कुत्तों ने जिंदा ही नोच डाला। केयरटेकर शिवबाबू ने बताया कि गोशाला में केवल दूध देने वाले गोवंशों को ही चारा उपलब्ध कराया जाता है। बाकियों को जंगल में छोड़ दिया जाता है। भरपेट चारा और पानी की कमी के कारण ही लगातार सर्दी के मौसम में गोवंशों की मौतें हो रही हैं।
विज्ञापन


केयरटेकर ने आरोप लगाया कि गोशाला की बदहाली के वीडियो वायरल करने पर पड़ोसी गांव के एक प्रधान ने उसे गालियां दीं, मोबाइल छीन लिया और जबरदस्ती फोटो-वीडियो व अन्य साक्ष्य डिलीट करा दिए। राजस्व और पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम ने सफीपुर गोशाला का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि गोशाला की जालियां टूटी हुई हैं। चारों ओर गंदगी फैली है। सर्दी से बचाव के लिए काऊ कोट और तिरपाल और चारा-पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान सामने आईं खामियों को दुरूस्त करने के निर्देश सोसाइटी को दिए गए हैं। केयर टेकरों की लापरवाही भी सामने आई है।
- निशांत राय, बीडीओ सरसौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed