{"_id":"583c28f64f1c1b0f1ede5371","slug":"allahabad-number-one-in-free-smartphone-scheme-appling","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्री स्मार्टफोन पाने में ‘कनपुरियों’ से इस तरह आगे निकले ‘इलाहाबादी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्री स्मार्टफोन पाने में ‘कनपुरियों’ से इस तरह आगे निकले ‘इलाहाबादी’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 28 Nov 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
31 दिसंबर तक किए जा सकते हैं आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुफ्त में स्मार्ट फोन पाने की ललक में कानपुर के लोग यूपी में पांचवें नंबर पर हैं। यहां से अब तक दो लाख 71 हजार 313 लोगों ने आवेदन किया है। तीन लाख 63 हजार 243 आवेदन के साथ इलाहाबाद नंबर एक पर है। शासन ने आवेदन की तारीख 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है।
प्रदेश सरकार ने वार्षिक पारिवारिक आय छह लाख रुपये से कम वाले लोगों के लिए मुफ्त में स्मार्ट फोन देने की योजना शुरू की है। इसमें आवेदक की आयु एक जनवरी 2017 को 18 साल या इससे ज्यादा होनी चाहिए। आवेदक को कम से कम हाईस्कूल या इसके समकक्ष होना चाहिए। आवेदक या उसके अभिभावक (श्रेणी एक या दो) शासकीय अधिकारी नहीं होने चाहिए। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर संदीप यादव ने बताया कि दूसरे नंबर पर जौनपुर है। यहां से तीन लाख 44 हजार 840 आवेदन आए हैं। इसी तरह तीसरे नंबर पर आजमगढ़ से तीन लाख 36 हजार 556 और चौथे नंबर पर गाजीपुर से दो लाख 75 हजार 902 आवेदन आए हैं।
इस तरह करें आवेदन
मुफ्त में स्मार्ट फोन पाने के लिए samajwadisp.in वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण/आवेदन किया जा सकता है।