{"_id":"5e665bf38ebc3ec54a7e4e71","slug":"aligarh-rto-car-overturned-in-the-pit-to-save-animals","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: छुट्टा गोवंश से बचने में गड्ढे में पलटी अलीगढ़ आरटीओ की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: छुट्टा गोवंश से बचने में गड्ढे में पलटी अलीगढ़ आरटीओ की कार
Mon, 09 Mar 2020 09:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 09 Mar 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा के भरथना में भांजी की शादी समारोह से लौट रहे अलीगढ़ आरटीओ की कार चितभवन के पास छुट्टा गोवंश से बचने में खड्ड में पलट गई। हादसे में कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने परिवार को दूसरी गाड़ी से रवाना कर दिया।
अलीगढ़ के आरटीओ फरिउद्दीन अपने परिवार के साथ अपनी भांजी के यहां शादी में शामिल होने के लिए रविवार को पेट्रोल पंप स्वामी हाजी नूरुल मूसानी के यहां भरथना आए थे। शादी में शामिल होने के बाद रात को वे लौट रहे थे। कार को चालक अवनीश यादव चला रहा था।
जब कार भरथना रोड पर चितभवन नहर पुल के पास पहुंची तभी अचानक कार के सामने एक छुट्टा गोवंश आ गया। उससे बचने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। इस हादसे में कार में सभी लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर इकदिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार में बैठे लोगों को निकाला।
विज्ञापन
पुलिस ने क्रेन मंगवाकर कार को बाहर निकलवाया और दूसरी गाड़ी मंगवाकर आरटीओ को परिवार के साथ अलीगढ़ के लिए रवाना कर दिया। प्रभारी निरीक्षक इकदिल समीर सिंह ने बताया कि कार सवार लोगों को मामूली खरोचे आई थीं।