फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Alert received: "Woman is hanging from a noose"... Life saved

UP: हेलो.. घर में बहू कमरे का दरवाजा बंदकर फंदे से लटक गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऐसे बचाई जान

Sun, 10 May 2026 09:27 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 10 May 2026 09:27 PM IST
सार

Kanpur News: पति से विवाद के बाद पत्नी ने गले में फंदा लगा लिया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने महिला की जान बचा ली। 

विज्ञापन
Alert received: "Woman is hanging from a noose"... Life saved
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेलो.. घर में बहू कमरे का दरवाजा बंदकर फंदे से लटक गई है। रविवार दोपहर कल्याणपुर इंस्पेक्टर के सीयूजी नंबर पर ऐसी ही सूचना के साथ फोन कॉल आई। पुलिस मौके पर पहुंची। खिड़की से हाथ डालकर दरवाजे की कुंडी खोली और फंदे को चाकू से काटकर महिला की जान बचा ली। निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में वीआईपी मूवमेंट के चलते रविवार दोपहर पनकी रोड पुलिस चौकी पर खड़े थे। तभी सीयूजी नंबर पर कॉल करने वाले ने महिला होटल के पास छोटे भाई की पत्नी के फंदा लगा लेने की जानकारी दी। इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ घर पहुंचे। सभी दरवाजा खोलने में जुटे थे। किसी तरह गेट खोलकर महिला की जान बचाई। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अरविंद की चार साल पहले शादी हुई थी। दंपती में अक्सर झगड़ा होता है। इसी से तंग आकर महिला ने खुदकुशी की कोशिश की। मायके वालों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस पर महिला के पति व जेठ को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed