फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Alcohol Chemical Mixing Game in kanpur

बाहर से दुकान बंद और अंदर धड़ल्ले से चल रहा था शराब में केमिकल मिलावट का खेल

Wed, 14 Nov 2018 06:02 PM IST
राघवेन्द्र सिंह यादव, अमर उजाला, कानपुर
राघवेन्द्र सिंह यादव, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 14 Nov 2018 06:02 PM IST
सार

- मोटा फायदा के चक्कर में जिंदगी बरबाद कर रहे है शराब माफिया
- आबकारी टीम ने दुकान की घेराबंदी कर शराब मिलावट करते चाचा-भतीजा सहित तीन को रंगे हाथों पकड़ा

विज्ञापन
Alcohol Chemical Mixing Game in kanpur
आबकारी टीम ने पकड़ी अबैध शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यदि आप लाइसेंसी दुकान से अंग्रेजी शराब खरीद रहें हाें तो सावधान होकर शराब के स्वाद पर ध्यान दें। हो सकता है कि दुकानदार आप को असली बोतल में नकली शराब भरकर मनमाने दामों में रहा हो। कुछ ऐसा ही मामला कानपुर जनपद के कस्बा भीतरगांव की अग्रेजी शराब ठेका की दुकान मे रंगे हाथो पकड़ में आया है ।
विज्ञापन


यहां दुकान बाहर से बंद लेकिन दुकान के अंदर शराब के नकली स्वाद और पानी को मिलावट कर अंग्रेजी शराब को बड़े ब्रैंड का नाम देकर लाइसेंसी दुकान में मनमानी दर पर बेचा जा रहा था। आबकारी पुलिस ने कई गत्ते व मिलावट कर शराब तैयार करते रंगे हाथ चाचा भतीजे सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

Alcohol Chemical Mixing Game in kanpur
आबकारी टीम ने पकड़ी अबैध शराब - फोटो : अमर उजाला
संचितपुर गांव निवासी ग्राम प्रधान राधेश्याम मिश्रा की कस्बा भीतरगांव में अंग्रेजी शराब ठेका की लाइसेंसी दुकान है। भीतरगांव के अंग्रेजी शराब ठेका मंगलवार सुबह 10 बजे बाहर से बंद था लेकिन अंदर दुकान में मिलावट का खेल चल रहा था।

शराब में रंग, सोडा व पानी की मिलावट करके उसे अंग्रेजी शराब की शक्ल दी जा रही थी। मोटा फायदा कमाने के लिए शराब को असली अंग्रेजी शराब के बोतलों में भरकर बड़े नाम के ब्रैंड वाले रैपर इन पर लगाए जा रहे थे।

Alcohol Chemical Mixing Game in kanpur
आबकारी टीम ने पकड़ी अबैध शराब
भीतरगांव मे मंगलवार को दुकान के बाहर आबकारी विभाग की तीन गाड़ियां अलग-अलग खड़ी होकर दुकान का निरीक्षण करने लगी तभी बंद दुकान के अंदर से खटपट की आवाज आयी। बहाने से दुकान खुलवाने पर पूरी आबकारी टीम अंदर गयी तो देखकर दंग रह गयी। टीम को मौके पर कई मिलावट संबंधी केमिकल मिले हैं। मौके पर मिलावट का खेल कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। 

घाटमपुर आबकारी इंस्पेक्टर अरविन्द शुक्ला ने बताया कि गुप्त सूचना पर टीम ने मौके पर छापा डाला है। जो भी रसायन मौके पर मिला है उसकी जांच की जाएगी। मिलावटी शराब की भी जांच कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed