फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Alarm will ring if you violate social distancing

सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया तो बजेगा अलार्म, आईआईटी कानपुर के जूनियर इंजीनियर ने बनाई डिवाइस

Mon, 20 Apr 2020 08:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 20 Apr 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
Alarm will ring if you violate social distancing
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला
कोरोना से जंग जीतना है तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बहुत जरूरी है। हालांकि राशन, बैंक, मोहल्लों में लोग ऐसा करते अमूमन नहीं नजर आते। जल्दबाजी के चक्कर में लोग सोशल डिस्टेंसिंग भूल जाते हैं। इसका तोड़ आईआईटी के जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार शर्मा ने निकाल लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने एक ऐसी डिवाइस बनाई है जो सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर अलार्म बजाने लगेगी। शुक्लागंज के अंबिकापुरम रहने वाले आशीष आईआईटी में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। आशीष कहते हैं कि अक्सर लोग मेडिकल स्टोर, राशन की दुकानों के काउंटर पर सटकर खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है। इसके लिए उन्होंने डब्ल्यू एस डैड नाम से डिवाइस तैयार की है। बताया कि इसमें डेढ़ मीटर की दूरी सेट है, जैसे ही कोई इस दूरी का उल्लंघन करेगा डिवाइस में लगा अलार्म बजने लगेगा। इसमें आगे सेंसर लगाया है जिसका काम दूरी नापना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो ट्रांसमीटर रिसीवर हैं, इससे अल्ट्रासोनिक तरंगें बाहर निकलती हैं व्यक्ति के शरीर से टकराकर वापस आती हैं। यह डिवाइस बैटरी ऑपरेटेड है। इसको बनाने में मात्र 300 रुपये का खर्च आया है। उन्होंने ट्वीटर और सोशल मीडिया पर इस संबंध में जानकारी दी है। बताया कि दुकान के बाहर बने गोलों के बीच लकड़ी के पोल लगाकर भी यह डिवाइस लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed