फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akshaya Tritiya 2023: More than 1000 marriage will in Kanpur on Akshaya Tritiya

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर कानपुर में गूंजेंगी 1000 से ज्यादा शहनाई, सौ करोड़ के कारोबार का अनुमान

Sat, 15 Apr 2023 09:51 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 15 Apr 2023 09:51 AM IST
सार

22 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। इस तिथि को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है। इस दिन सबसे ज्यादा शादियां, गृह प्रवेश होते हैं। सोना-चांदी आदि की खरीद की जाती है। हालांकि इस बार गुरु अस्त चल रहे हैं। जो 29 अप्रैल को खत्म हो रहा है। इसके बाद भी शहर में बड़े पैमाने पर शादी समारोह आयोजित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2023: More than 1000 marriage will in Kanpur on Akshaya Tritiya
अक्षय तृतीया 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्षय तृतीया पर इस बार एक हजार से ज्यादा शादियां होंगी। इसके लिए गेस्ट हाउस, लॉन, होटलों की बुकिंग हो चुकी है। 250 से 300 मेहमानाें वाली पार्टियां सबसे ज्यादा हो रही हैं। गुरु अस्त होने के कारण इस बार पिछले साल की तुलना में शादियां कम हो रही हैं। इसके बाद भी सौ करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान है। शादियों के चलते, कपड़ा, सोना-चांदी और मेवा बाजार रफ्तार पकड़ने लगा है।

विज्ञापन


22 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। इस तिथि को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है। इस दिन सबसे ज्यादा शादियां, गृह प्रवेश होते हैं। सोना-चांदी आदि की खरीद की जाती है। हालांकि इस बार गुरु अस्त चल रहे हैं। जो 29 अप्रैल को खत्म हो रहा है। इसके बाद भी शहर
विज्ञापन














































































































































































में बड़े पैमाने पर शादी समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। पिछले सालों की तर्ज पर कम मेहमानों को बुलाने का चलन इस बार भी देखा जा रहा है। पहले लोग 500 से 700 मेहमानों को बुलाते थे। अब 250 से तीन सौ मेहमानों वाली पार्टियां ज्यादा होने लगी हैं। हालांकि खर्च पहले की तुलना में बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत
अक्षय तृतीया पर इस बार शहर में एक हजार से ज्यादा शादियों के लिए लॉन, होटल, गेस्ट हाउसों की बुकिंग हुई है। 50 करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान है। इस बार भी कम मेहमानों वाली पार्टियां सबसे ज्यादा आयोजित की जा रही हैं। - राजकुमार भगतानी, महामंत्री, कानपुर, होटल, गेस्ट हाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन

अक्षय तृतीया बहुत शुभ और अबूझ मुहूर्त होता है। इस दिन खरीदारी करना बेहद शुभ होता है। इस लिए लोग सोना-चांदी की खरीदारी करते हैं। इस बार गुरु अस्त होने के कारण मांगलिक कार्यक्रम हो रहे हैं लेकिन संख्या पिछले साल की तुलना में कम है।- पंडित पीएन द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य

सहालगी मांग शुरू हो गई है। इस बार बहुत अच्छे कारोबार की उम्मीद है। अक्षय तृतीया पर शहर में बड़ी संख्या में शादियां हो रही हैं। लहंगा, साड़ियों की अच्छी मांग देखी जा रही है। मई में भी शहर में हजारों शादियां हैं।- रूमित सिंह सागरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कानपुर कपड़ा कमेटी।

अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी की अच्छी बिक्री होती है। जिन घरों में शादियां होती हैं वो इस दिन डिलीवरी भी लेते हैं। शादियों के लिए लोग खरीदारी भी कर रहे हैं। 30 से 50 करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान है। हालांकि मौजूदा समय में सोने-चांदी की कीमतें ज्यादा हैं।- आशू शर्मा, अध्यक्ष, कानपुर महानगर बुलियन एंड सराफा एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed