फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Akhilesh Yadavs public meeting in Jalaun, Said Frustrated by the defeat, BJP is busy looting booths

जालौन में अखिलेश की जनसभा: बोले- हार से बौखलाई भाजपा बूथ लूटने का कर रही काम, मंदिर धोने पर कही ये बात

Tue, 14 May 2024 02:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 14 May 2024 02:37 PM IST
सार

Jalaun News: अखिलेश यादव मंगलवार को सपा प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव लोकतंत्र को बचाना का चुनाव है। चार चरणों में भाजपा को करारा झटका लगा है, अब बारी बुंदेलखंड की है, बुंदेलखंड के सभी लोग इस बार भाजपा के अहंकार को खत्म करेंगे।

विज्ञापन
Akhilesh Yadavs public meeting in Jalaun, Said Frustrated by the defeat, BJP is busy looting booths
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में हुए चार चरण के चुनाव में भाजपा को मिल रही करारी हार से वह बौखला गई है, जिससे अब भाजपा बूथ को लूटने का काम कर रही है। यह बात उरई में कोंच रोड स्थित एक ग्राउंड में सपा व गठबंधन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कन्नौज में वह जिस मंदिर में दर्शन कर गए करने गए भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उसे दिलवा दिया। इससे अब बुंदेलखंड की जनता उन्हें धोने का काम करेगी। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव मंगलवार को उरई पहुंचे और उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव लोकतंत्र को बचाना का चुनाव है। चार चरणों में भाजपा को करारा झटका लगा है, अब बारी बुंदेलखंड की है, बुंदेलखंड के सभी लोग इस बार भाजपा के अहंकार को खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार आई, तो आटा के साथ डाटा फ्री मिलेगा।



पूंजीपतियों की आय बढ़ाने में लगी है भाजपा
यह लोग सरकार में आने से पहले किसानों की आय दोगुनी करने की बात करते थे, लेकिन उनके आते ही महंगाई चरम पर है। यह पूंजीपतियों की आय को बढ़ाने में लगे हैं और किसानों की आय दिन पर दिन घट रही है। गरीब किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है। भाजपा सरकार में जनता परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed