फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Akhilesh Yadav targeted BJP, said IAS are stuck in the fight for distribution of money

UP: अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- रुपयों के बंटवारे की लड़ाई में फंसे हैं आईएएस

Sat, 12 Apr 2025 10:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 12 Apr 2025 10:04 PM IST
सार

आंबेडकर प्रतिमा का अनावरण करने महेवा पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पुलिस और सरकार न जानें कहां तलाश रही है, फरार आईएएस तो मुख्यमंत्री के आवास में ही हैं।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav targeted BJP, said IAS are stuck in the fight for distribution of money
अखिलेश यादव - फोटो : ANI

विस्तार

आईएएस रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जा रहे हैं। पुलिस और सरकार उन्हें न जानें कहा तलाश रही है। यह बात महेवा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कही। आरोप लगाया कि यह आईएएस रुपयों के बंटवारे की लड़ाई में फंसा है। बोले- फरार आईएएस मुख्यमंत्री आवास पर ही हैं और पुलिस उन्हें तलाश नहीं पा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने करणी सेना की तुलना हिटलर की सेना से की। उन्होंने कहा कि यह कोई सेना नहीं है, ये सब भाजपा के लोग हैं। अगर इनकी पहचान कराई जाए तो सभी भाजपा के ही निकलेंगे। कहा कि अगर इतिहास उठाकर देखा जाए तो अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार भाजपा की है। यूपी के मुख्यमंत्री अपने आप स्टांप लगाकर योगी बन गए हैं।
विज्ञापन


सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा पीडीए से डरी है। कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा के बगल में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया है। इससे भाजपा के लोगों को सीखने की जरूरत है। संविधान सबके लिए है। भाजपा के लोग जितना बाबा साहब की शरण में जाएंगे देश उतना ही मजबूत दिखाई देगा। पीडीए के डर से समाजवादियों के बाद भाजपा वाले कार्यक्रम कर रहे हैं। जो गलतियां भाजपा ने की हैं उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed