फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस और बसपा के साथ भविष्य के रिश्तों को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। अखिलेश ने इस जीत की बधाई तो जनता और कार्यकर्ताओं को तो दे दी लेकिन धन्यवाद केवल राहुल गांधी को ही किया है। वहीं मायावती के साथ भविष्य के गठबंधन को लेकर उन्होंने कई बातें साफ कर दी हैं।
राहुल-मायावती के साथ को लेकर अखिलेश के 5 बड़े बयान...
1. राहुल गांधी ने हमें बधाई दी तो हमने भी उन्हें धन्यवाद दे दिया है। भविष्य में हम साथ में चुनाव लड़ेंगे इसके बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता।
2. बसपा से हमारे संबंध अच्छे हैं। कांग्रेस से जैसा रिश्ता पहले था अभी भी वैसा ही है और आगे भी रहेगा।
3. हमें उम्मीद है कि भविष्य में होने वाले चुनाव में भी हमें ऐसे ही परिणाम देखने को मिलेंगे।
4. राजनीति में पुरानी बातों को भूलना पड़ता है।