{"_id":"59e754604f1c1bcc538b7f61","slug":"akhilesh-yadav-says-no-alliance-of-sp-with-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं समाजवादी पार्टी अकेले ही लड़ेगी निकाय चुनावः अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं समाजवादी पार्टी अकेले ही लड़ेगी निकाय चुनावः अखिलेश यादव
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 21 Oct 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
साइकिल चुनाव चिह्न पर सपा प्रदेश में लड़ेगी चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बुधवार को इटावा सैफई में कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन नहीं किया जाएगा। सपा अकेले साइकिल चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेगी। दिवाली के मौके पर सैफई पहुंचे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया की खिल्ली उड़ाई तो योगी सरकार को विकास कार्यों को रोकने वाली सरकार बताया। हालांकि इस दौरान वे चाचा शिवपाल सिंह यादव के बारे में कुछ नहीं बोले।
सैफई पहुंचे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ किया कि यूपी के नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निकाय के चुनाव में सपा अपने प्रत्याशियों को साइकिल सिंबल पर लड़ाएगी। उन्होंने इटावा की लायन सफारी को प्रदेश सरकार के चिड़ियाघर में तब्दील करने की कोशिशों पर एतराज जताया। कहा लायन और चिड़िया एक साथ कैसे रहेंगे। उन्होंने कहा सैफई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम व तरणताल में नेशनल प्रतियोगिता कराने के लिए वो प्रयासरत हैं। इसके लिए वे खेल मंत्रालय से बात करेंगे ।
सपा कार्यकारिणी में चाचा शिवपाल को स्थान न देने के प्रश्न के जवाब में कुछ भी बोले। उन्होंने कहा योगी सरकार ने सभी विकास कार्यों का बजट रोक दिया है। यह सरकार विकास कार्यों को रोकने वाली सरकार है। मोदी सरकार की डिजिटल इंडिया स्कीम की खिल्ली उड़ाई। कहा कि आधार कार्ड से अगर डिजिटल इंडिया होती तो झारखंड में भूख से बच्ची की मौत न होती। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने सभी देश और प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।