फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   akhilesh yadav reached fatehpur and gave big statement against bjp

अखिलेश ने भाजपा पर कसा तंज, बोले- हमें सीताराम कहने से गुरेज नहीं, दिल्ली में झाड़ू ने धो डाला

Mon, 17 Feb 2020 10:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav reached fatehpur and gave big statement against bjp
पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को यहां भाजपा सरकार को जमकर कोसा। कहा कि ये सरकार झगड़ा लगाती है। जब हिंदू-मुसलमान से काम नहीं चलता तब कहते हैं कि यादव सब लूट ले गए। यादव को पटेल, पटेल को निषाद और इसी तरह जातियों को लड़ाते हैं। आरक्षण छीना जा रहा है। जनगणना में इतना पैसा खर्च करते हैं।
विज्ञापन


हम चाहते हैं कि जातीय गणना करा दें। यदि जातीय जनगणना हो गई तो यह हिंदू-मुसलमान झगड़ा व बांटने का काम खत्म हो जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री नगर पालिका चेयरमैन नजाकत खातून की बेटी के निकाह कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन

चेयरमैन आवास में आशीर्वाद देने के बाद कार्यक्रम स्थल मुस्लिम इंटर कॉलेज पहुंचे। मीडिया से बातचीत में वह 370 के खिलाफ टिप्पणी करने से बचते रहे लेकिन सीएए पर बोले। उन्होंने कहा कि सीएए केवल मुस्लिम नहीं जनविरोधी है। इससे हर जाति, धर्म के लोग प्रभावित होंगे, जिनके पास पैतृक घरों के अभिलेख नहीं होंगे। उन्हें दिक्कत होगी।

भाजपा ने सबका साथ-सबका विकास का झूठा नारा दिया है। इस सरकार में किसान, मजदूर, छात्र, कर्मचारी सभी दुखी हैं। विकास पूरी तरह से ठप हो चुके हैं। इस सरकार ने झाडू और शौचालय दो कामों से सबसे अधिक जोर दिया लेकिन शौचालय व स्वच्छता दोनों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है।

सपा ने जो भी काम किए हैं, वह अभी तक दिख रहे हैं। उनके दिए लैपटाप अभी तक काम कर रहे हैं। कन्या विद्याधन योजना को लोग अभी तक याद कर रहे हैं। भाजपा ने तो गंगा सफाई के नाम पर सिर्फ नालों में खड़े होकर सेल्फी लेने का काम किया है।

वर्तमान समय सभी नालों से निकलकर गंदा पानी गंगा में पहुंच रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा महिला विरोधी है। यही कारण में वह कभी मां सीता का नाम नहीं लेते हैं। राम का ही नाम लेते हैं, जबकि सपाई सीताराम कहने में कोई गुरेज नहीं करते हैं।
विज्ञापन

बांदा, हमीरपुर में किसानों की दयनीय स्थिति है। सरकारें उन्हें उबारने का प्रयास नहीं कर रही हैं। भाजपा को दिल्ली में झाडू ले डूबी है और अब उत्तर प्रदेश की बारी है। उन्होंने दावा किया कि अगले चुनाव में सपा 351 सीट जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएगी। सवाल के जवाब में कहा कि गाय और सांड़ पता नहीं कितने लोगों की जान ले चुके हैं।

ऐसे में साफ है कि प्रदेश की योगी सरकार में किसी की भी जान सुरक्षित नहीं है। उन्होंने देश बचाने में सभी से सहयोग की अपील की। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा, रफी अहमद, पूर्व सांसद डा. अशोक पटेल, पूर्व विधायक इंद्रजीत कोरी, पूर्व विधायक मदनगोपाल वर्मा, पूर्व मंत्री अचल सिंह भी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed