फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Akhilesh Yadav hit back at Chief Minister Yogi, also attacked for reducing Shivpals security

योगी पर अखिलेश का पलटवार: पेंडुलम अटैक पर बोले- मुख्यमंत्री को ऐसा झूला झुलाएंगे, पता नहीं चलेगा कहां चले गए

Tue, 29 Nov 2022 11:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 29 Nov 2022 11:11 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी द्वारा शिवपाल यादव पर हमले का अखिलेश यादव ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि पेंडुलम नहीं हैं, वो मुख्यमंत्री जी को ऐसा झूला झुलायेंगे कि पता नहीं चलेगा कहां चले गए। साथ ही, उन्होंने शिवपाल की सुरक्षा में कटौती पर भी हमला बोला है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav hit back at Chief Minister Yogi, also attacked for reducing Shivpals security
योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मैनपुरी में आयोजित जनसभा में शिवपाल यादव पर तंज करते हए कहा कि उनकी स्थिति एक पेंडुलम जैसी है। बेचारे को पिछली बार कितना बेइज्जत करके भेजा था। कुर्सी तक नहीं मिली, उसके हैंडल में बैठना पड़ा था। पेंडुलम का कोई लक्ष्य नहीं होता है।

विज्ञापन

इस पर पलटवार करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसकी कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि चाचा पेंडुलम नहीं हैं, वो ऐसा झूला झुलाएंगे पता नहीं चलेगा कहां गए। मुख्यमंत्री जी जान ही नहीं पा रहे हैं, वो चाचा को समझ ही नहीं पा रहे।
विज्ञापन

बता दें कि अखिलेश यादव ने सोमवार रात अपने ट्वीट में शिवपाल सिंह यादव की सुरक्षा कम करने को लेकर भी हमला बोला। सैफई कुनबे में चाचा-भतीजे के एक होने के बीच जिस तरह से योगी सरकार ने शिवपाल यादव की सुरक्षा में कटौती की है, उसे लेकर समाजवादी पार्टी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इस फैसले पर विरोध जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फुटबॉल से की थी शिवपाल की तुलना
मुख्यमंत्री योगी ने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट फीफा का जिक्र करते हुए फुटबॉल से शिवपाल यादव की तुलना की। उन्होंने कहा कि जब भी आदमी फुटबॉल बनता है, तो एक किक मारता है तो दूसरा दूसरी तरफ से मारता है। उस आदमी की स्थिति सिर्फ नाचने की होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed