फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akhilesh Yadav gave statement against BJP in Mahoba

अखिलेश यादव बोले: गाय, गंगा और गड्ढा में फेल है यूपी सरकार, इतना अपराध कि आईपीएस तक हो गया भगोड़ा

Thu, 23 Sep 2021 07:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 23 Sep 2021 07:43 PM IST
सार

अखिलेश ने कहा कि इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में भाजपा जिम्मेदार है, फरार आईपीएस को नहीं पकड़ पा रही है। इस सरकार में इतना अपराध बढ़ गया है कि आईपीएस तक भगोड़ा हो गया है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav gave statement against BJP in Mahoba
पं. प्रेमनाथ शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह फेल साबित हो रही है। गाय, गंगा और गड्डा में सरकार ने साढ़े चार साल में हजारों करोड़ रुपये बर्बाद कर दिए, नतीजा कुछ नहीं रहा।
विज्ञापन


वह गुरुवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अखिलेश यादव अपने सहपाठी गौतम शर्मा के पिता की तेरहवीं संस्कार में महोबा आए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से जनता नाराज है। साथ ही कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में सपा को चार सौ सीटें मिलेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में भाजपा जिम्मेदार है, फरार आईपीएस को नहीं पकड़ पा रही है। इस सरकार में इतना अपराध बढ़ गया है कि आईपीएस तक भगोड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि शिवपाल की पार्टी सहित सभी क्षेत्रीय दलों को साथ लाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ बुंदेलखंड की सभी सीटें जीतने का दावा भी किया।  साथ ही कहा कि सपा को माफिया बताने वाले मुख्यमंत्री बताएं उनके खिलाफ कुल कितने मुकदमे थे। भाजपा कभी भी एक्सप्रेसवे नहीं बना पाएगी। उन्होंने महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत के मामले में हाईकोर्ट के सिटिंग जज के नेतृत्व में जांच कराए जाने की मांग की।

शिक्षामित्रों के समायोजन के लिए सौंपा ज्ञापन 
सपा जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव के  आवास में सपा मुखिया अखिलेश यादव कुछ समय के लिए रूके। शिक्षामित्र संगठन महोबा के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने शिक्षामित्रों की समस्याओं एवं सहायक अध्यापक पद पर समायोजन किए जाने के लिए ज्ञापन सौंपा।

उधर, साथ पूर्व सीएम के आगमन पर प्रशासन चौकन्ना रहा। हाईवे पर घूम रहे अन्ना गोवंश को खदेड़ने के लिए जिला प्रशासन ने पशु चिकित्सा विभाग की टीम को जिम्मेदारी सौंपी थी हाईवे पर पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी गोवंश को भगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed