फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akhilesh Yadav gave key of house to Khajanchi family

खजांची के परिवार को अखिलेश ने भेंट की घर की चाबी, बोले- देश को बांटने की हो रही साजिश

Mon, 03 Dec 2018 08:40 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 03 Dec 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav gave key of house to Khajanchi family
खजांची नाथ के मकान का निरीक्षण करते पूर्व सीएम - फोटो : अमर उजाला
देश को मजबूत करने के लिए जाति पहचान नहीं होती। सभी जाति व धर्म को एक साथ लेकर चलने से ही विकास होता है। जब तक नीयत साफ नहीं होगी तब तक गंगा मइया साफ नहीं हो सकती। ये बातें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी के कानपुर देहात में खजांची नाथ के जन्मदिन के अवसर पर सरदारपुरवा गांव में लोगों को संबोधित करते हुए कही। 
विज्ञापन


नोटबंदी के दौरान झींझक स्थित एक बैंक के बाहर जन्मे खजांची नाथ को पूर्व मुख्यमंत्री ने जन्मदिन के उपलक्ष्य में आवास भेंट करने की घोषणा की थी। इसको लेकर करीब दस दिनों से कार्य चल रहा था। रविवार दो दिसंबर को खजांची के जन्मदिन के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री खजांची के गांव सरदारपुरवा पहुंचे। वहां पर उन्होंने सर्व प्रथम नवनिर्मित आवास का फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद पूरे भवन का निरीक्षण किया। मंच पर पहुंचते ही युवाओं की बेकाबू भीड़ मंच के निकट पहुंचने के साथ ही कुर्सियों पर खड़ी होकर नारेबाजी करने लगी। इसका उन्होंने बखूबी मुस्करा व हाथ हिलाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने खजांची को जन्मदिन की बधाई दी

Akhilesh Yadav gave key of house to Khajanchi family
जनसभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने खजांची को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार ने पूर्व में जो गरीबों के लिए जो कल्याणकारी योजनाएं चलाई थीं उसे मौजूदा सरकार ने बंद कर दिया। जिससे गरीब परेशान हुआ है। पिछड़े व दलितों की उपेक्षा हो रही है। जाति व धर्म के नाम पर नफरत फैलाकर लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है। जबकि देश को मजबूत करने के लिए बांटने की नहीं बल्कि जोड़ने की जरूरत है। तभी देश के साथ ही समाज का विकास होगा।

जब तक नीयत साफ नहीं होगी तब तक गंगा मइया को साफ नहीं किया जा सकता

Akhilesh Yadav gave key of house to Khajanchi family
जनसभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने मौजूदा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब तक नीयत साफ नहीं होगी तब तक गंगा मइया को साफ नहीं किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि सपा की सरकार बनते ही आप सभी को रोजगार और महिलाओं को पेंशन का लाभ दिया जाएगा। कार्यक्रम के समापन के दौरान खजांची नाथ के बाबा प्रथा नाथ व दादी शशि देवी को मंच पर बुलाकर नवनिर्मित आवास की चाबी भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed