फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akhilesh Yadav compared Karni Sena to Hitler Unveiling of statue of Dr. Bhimrao Ambedkar in Mahewa

UP: अखिलेश ने साधा निशाना, बोले- यह कोई सेना नहीं, बल्कि भाजपा के लोग; करणी सेना की हिटलर की सेना से की तुलना

Sat, 12 Apr 2025 10:02 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा (कानपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा (कानपुर) Published by: श्याम जी. Updated Sat, 12 Apr 2025 10:02 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करणी सेना की तुलना हिटलर की। उन्होंने कहा कि यह कोई सेना नहीं, बल्कि भाजपा के लोग हैं। दावा किया कि इनकी जांच की जाए तो सभी भाजपा से जुड़े निकलेंगे।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav compared Karni Sena to Hitler Unveiling of statue of Dr. Bhimrao Ambedkar in Mahewa
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : @yadavakhilesh

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महेवा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण के दौरान जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए एक आईएएस अधिकारी को पुलिस और सरकार तलाश नहीं पा रही, जबकि वह मुख्यमंत्री आवास पर ही मौजूद हैं। अखिलेश ने आरोप लगाया कि यह आईएएस रुपये के बंटवारे की लड़ाई में फंसा है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने करणी सेना की तुलना हिटलर की सेना से करते हुए कहा कि यह कोई सेना नहीं, बल्कि भाजपा के लोग हैं। उन्होंने दावा किया कि इनकी जांच की जाए तो सभी भाजपा से जुड़े निकलेंगे। सपा मुखिया ने कहा कि इतिहास में सबसे भ्रष्ट सरकार भाजपा की है और यूपी के मुख्यमंत्री अपने आप स्टांप लगाकर योगी बन गए हैं।
विज्ञापन


सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा पीडीए से डरी है। कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा के बगल में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया है। इससे भाजपा के लोगों को सीखने की जरूरत है। संविधान सबके लिए है। भाजपा के लोग जितना बाबा साहब की शरण में जाएंगे देश उतना ही मजबूत दिखाई देगा। पीडीए के डर से समाजवादियों के बाद भाजपा वाले कार्यक्रम कर रहे हैं, जो गलतियां भाजपा ने की हैं उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed