{"_id":"66281cf4bfebcd4ed201ac64","slug":"akhilesh-will-seek-jaswantnagar-constituency-before-becoming-chief-minister-etawa-news-c-216-1-etw1002-111122-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मुख्यमंत्री से पहले अखिलेश साधेंगे जसवंतनगर विस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मुख्यमंत्री से पहले अखिलेश साधेंगे जसवंतनगर विस
विज्ञापन
इटावा। जिले में गर्मी के साथ राजनीतिक पारा भी चढ़ने लगा है। प्रदेश की हॉट सीटों में से एक मैनपुरी के लिए भाजपा और सपा दोनों ही पूरी ताकत लगाए हैं। यही वजह है कि लगातार दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता यहां सभाएं कर रहे हैं। दोनों ही पार्टियों का सबसे ज्यादा जोर जसवंतनगर विधानसभा पर है।
ऐसे में बुधवार को यानी आज पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यहां सभा करके अपने बेस वोट बैंक को साधेंगे। वहीं, 25 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा के वोटों बैंक में सेंध लगाने के लिए जनसभा करेंगे। मैनपुरी से सपा की प्रत्याशी डिंपल यादव हैं। वह मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद भी इस सीट से सपा के टिकट पर लड़ी थीं और बड़ी जीत हासिल की थी। इस बार भी सपा ने उनके कंधों पर ही विरासत बचाने का जोर डाला है। ऐसे में वह खुद अपनी बेटी के साथ लगातार जनता के बीच जा रही हैं, वहीं अब सपा के दिग्गज नेता भी उनके समर्थन में जनसभाएं करने के लिए आ गए हैं।
मंगलवार को जसवंतनगर से विधायक और सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने डिंपल के साथ पहुंचकर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। वहीं, अब बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जसवंतनगर विधानसभा के ताखा क्षेत्र में सभा करने पहुंचेंगे। विधायक शिवपाल सिंह यादव के प्रतिनिधि ध्रुव यादव ने बताया कि अखिलेश यादव बुधवार को सुबह 10 बजे एसएस मेमोरियल महाविद्यालय सुतियानी मोड़ पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री और मैनपुरी सदर से विधायक जयवीर सिंह के पक्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 अप्रैल को सभा करेंगे। वह जसवंतनगर के रामलीला मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। मंगलवार को पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी उनकी सभा के लिए तैयारी कराते रहे। सभास्थल को दुरुस्त किया गया। वहीं, कचौरा रोड स्थित बकरी बाजार के मैदान में हेलीपैड बनवाने का भी काम किया गया।
सपा के सारे इंजन फेल, इसलिए अखिलेश और शिवपाल नहीं जुटा पा रहे चुनाव लड़ने की हिम्मत : प्रकाश पाल
इटावा। भाजपा के जिला कार्यालय पर कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें पहुंचे कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि मोदी और योगी की डबल इंजन कि सरकार ने सपा के सारे इंजन फेल कर दिए। इसलिए अखिलेश यादव और शिवपाल यादव चुनाव लड़ने तक ही हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। इंडी गठबंधन के सनातन विरोधी नेता लगातार सनातन धर्म पर हमला कर रहे हैं। वहीं देश की जनता इन सनातन विरोधी नेताओं को सबक सिखाने के लिए इस चुनाव में तैयार बैठी है। भाजपा हर समय चुनाव को सामने मानकर काम करने की अभ्यस्त है। बूथ प्रबंधन और पन्ना समितियों से लेकर लोकसभा सीटों के क्लस्टर स्तर तक हमारी तैयारियां पूरी हैं। बैठक का संचालन जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया। बैठक जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर सदर विधायक सरिता भदौरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष व जनपद प्रभारी कमलावती सिंह, विधानसभा संयोजक द्विय विमल भदौरिया, जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, लोकसभा मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, विरला शाक्य आदि मौजूद रहे। वहीं, प्रकाश पाल ने जसवंतनगर में प्रेस कांफ्रेंस करके में बताया कि 25 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव से यह पूछने आ रहे हैं कि अपने जातिवादी और परिवारवादी एजेंट के साथ क्या वह भगवान कृष्ण को भी भूल गए हैं।