फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akhilesh took over the soldier's farm and house

Kanpur News: अखिलेश ने सिपाही के खेत, मकान पर किया कब्जा

Wed, 10 Sep 2025 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh took over the soldier's farm and house
कानपुर। लखनऊ के प्रशिक्षण निदेशालय पर तैनात सिपाही राजा पांडेय के खेत, मकान, कुआं और मंदिर पर अधिवक्ता अखिलेश दुबे ने कब्जा कर लिया। उन्होंने अखिलेश दुबे, निखलेश दुबे, शालिनी दुबे के खिलाफ आरोप लगाकर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से शिकायत की है। पुलिस अधिकारी ने एसआईटी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

गोविंदनगर निवासी राजा पांडेय के मुताबिक बिधनू के बाजपुर गांव में उनका पैतृक मकान, कुआं और मंदिर है। रमईपुर में 13 बीघा कृषि भूमि है। गांव के कल्लू व मनोज शुक्ला अखिलेश दुबे व उसके परिवार के लिए कार्य करते रहे हैं। अखिलेश दुबे ने उन्हें मई 2006 में अपने घर बुलवाया। उनसे जमीन बेचने के लिए कहा। मना करने पर दबाव बनाकर पौने तीन बीघा जमीन का सौदा 50 लाख रुपये में कर दिया। राजा पांडेय के मुताबिक वह 20 जून 2006 को घर गए थे। वहां कुछ लोग असलहों से लैस होकर आए और जबरन कचहरी ले गए। उनकी 0.343 हेक्टेयर जमीन का केवल एक लाख रुपये में सौदा कर दिया। आरोप है कि उन्हें एक रुपये भी नहीं दिए गए। निखलेश दुबे ने दोबारा जमीन का बैनामा कराने पर पूरी रकम देने का वादा किया था। आरोपियों ने उन्हें रुपये ले जाने के लिए 23 मई 2008 को बुलाया। वह अखिलेश दुबे के घर पहुंचे तो वहां निखलेश दुबे, शालिनी दुबे, कल्लू और मनोज भी थे। सिपाही का आरोप है कि निखलेश दुबे ने उनसे कहा था कि तुम्हारे मकान पर परिवार वालों ने कब्जा कर रखा है। उसको खाली कराने के लिए मकान की लिखा पढ़ी उनके नाम कर दो। उन्होंने 15 अक्तूबर 2008 को उनके नाम लिखा पढ़ी कर दी। कोई रुपये नहीं दिए। आरोपियों से कई बार रुपये मांगे लेकिन उनसे टाल मटोल की गई। उनको धमकी दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed