{"_id":"653c11366a8d8f2af20c520b","slug":"akhilesh-took-a-jibe-at-madauli-incident-kanpur-news-c-220-1-akb1003-4639-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मड़ौली कांड पर अखिलेश ने कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मड़ौली कांड पर अखिलेश ने कसा तंज
Sat, 28 Oct 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 28 Oct 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। रूरा के मड़ौली कांड में पीड़ित द्वारा जहरीला पदार्थ खाने को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने सरकार के मंत्रियों पर झूठा दिलासा देने का आरोप लगाया है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के एक्स एकाउंट में एक मिनट 10 सेकेंड का वीडियो पोस्ट कर लिखा है कि कानपुर झोपड़ी अग्निकांड’ का पीड़ित परिवार आज भी सरकार के मंत्रियों के झूठे दिलासों और प्रशासन के दावों के बीच बीमार होकर अस्पताल पहुंच गया है। अखिलेश ने तंज कसते हुए लिखा कि सहानुभूति का सागर बहाते हुए वीडियो बनाने वाले उपमुख्यमंत्री ने ये वीडियो देखा कि नहीं। इस पर कई लोगों ने कमेंट भी किया। इधर शुक्रवार शाम को अस्पताल में भर्ती मड़ौली कांड के पीड़ित अंश दीक्षित अचानक से अस्पताल से चले जाने पर कई तरह की चर्चाएं रहीं।